एक्सप्लोरर

कोरोना की मार : 17 साल में पहली बार मारुति को हुआ घाटा, रेवेन्यू भी 79 फीसदी कम

देश भर में लॉकडाउन की वजह से मारुति सुजुकी के संयंत्रों में उत्पादन रुकने का कंपनी पर काफी असर पड़ा है.

कोरोना संक्रमण की वजह से बुरी तरह मुश्किल में फंसी अर्थव्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है. इस दौर में कई दिग्गज कंपनियां भी मुश्किल में फंसी हुई. अब तक बेहतर मुनाफा कमा रही देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को 2003 के बाद पहली बार घाटे का सामना करना पड़ा है. देश भर में लॉकडाउन की वजह से मारुति सुजुकी के संयंत्रों में उत्पादन रुकने का कंपनी पर काफी असर पड़ा है और इस वजह से जून तिमाही में कंपनी को 249.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,435.50 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. पिछले 17 साल में कंपनी को पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है.

कंपनी के रेवेन्यू में 79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 19,719.80 करोड़ रुपये से घट कर 4106.50 करोड़ रुपये तक गिर गया है. कंपनी की बिक्री घट कर 18,735 करोड़ रुपये से घट कर 3667.5 करोड़ रुपये रह गई है. कंपनी का खर्चा भी 69 फीसदी घट गया है. यह 18,645.3 करोड़ से घट कर 5,770 करोड़ रुपये रह गया है. यह साबित करता है कि कंपनी की निर्माण प्रोडक्शन गतिविधिया कितनी घट गई है.कोविड-19 को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से मारुति सुजुकी को अपना उत्पादन रोकना पड़ा था. कंपनी के कई संयंत्रों में उत्पादन बंद रहा था.

गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट 

मारुति सुजुकी की गाड़ियों की बिक्री में भी काफी गिरावट आई है.  जून तिमाही में इसने 76,599 गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल जून तिमाही में इसने 4,02,594 गाड़ियां बेची थीं. घरेलू मार्केट में कंपनी ने 67,027 गाड़ियां बेचीं, जबकि 9,572 गाड़ियों का निर्यात किया. कंपनी कैश संकट का सामना कर रही है. अगले कुछ दिनों में हालात नहीं सुधरे तो कंपनी के ऑपरेशन पर इसका असर पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget