एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: महंगे हो रहे हेल्थ इंश्योरेंस ने सेहत और इलाज को बनाया चुनावी मुद्दा

Health Insurance: महंगा होता हेल्थ इंश्योरेंस एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही इसे लेकर वादे किए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: भारत में कोरोना काल के बाद से हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी है. आजकल लोग स्वास्थ्य बीमा ज्यादा खरीदना पसंद कर रहे हैं. भारत में जैसे-जैसे स्वास्थ्य बीमा की डिमांड बढ़ रही है, उसी के साथ ही ग्राहकों पर प्रीमियम का बोझ भी बढ़ रहा है. ऐसे में महंगा होता स्वास्थ्य बीमा एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है. देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है और कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में किया ये ऐलान

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने महंगे होते हेल्थ इंश्योरेंस को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाते हुए अपने घोषणा पत्र में नागरिकों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा देने का ऐलान किया है. वहीं बीजेपी ने भी अपने घोषणापत्र में आयुष्मान भारत योजना के और विस्तार की बात कही है. बीजेपी ने ऐलान किया है कि अगर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनती है तो आयुष्मान योजना में एक बड़ा विस्तार करते हुए 70 साल से अधिक के हर वरिष्ठ नागरिक को इस योजना का लाभ मिलेगा. फिलहाल इस योजना का लाभ केवल निम्न आय वर्ग के नागरिकों को ही मिल रहा है.

लगातार महंगा हो रहा हेल्थ इंश्योरेंस

हाल ही में LocalCircles के द्वारा हेल्थ इंश्योरेंस पर किए गए एक सर्वे में आधे से अधिक पॉलिसीधारकों ने यह माना है कि उनका इंश्योरेंस प्रीमियम पिछले एक साल में 25 फीसदी तक महंगा हुआ है. खास बात ये है कि इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा (IRDAI) द्वारा बदले गए नियमों के चलते हेल्थ इंश्योरेंस पहले ही महंगा हो चुका है. 11,000 लोगों के बीच किए गए सर्वे में 52 फीसदी लोगों ने माना कि उनके हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में पिछले एक साल में 25 फीसदी की बढ़त हुई है. 

इसमें से 21 फीसदी ग्राहकों ने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की बात मानी. वहीं 31 फीसदी लोगों ने प्रीमियम 25 से 50 फीसदी तक महंगा होने की बात मानी. वहीं 31 फीसदी ग्राहकों ने कहा कि उनका हेल्थ इंश्योरेंस 10 से 25 फीसदी और 2 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका हेल्थ इंश्योरेंस 10 फीसदी तक महंगा हो गया है.

लोगों की बढ़ी है चिंता

LocalCircles के सर्वे में ग्राहकों ने बढ़ रहे हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि पिछले दो सालों में स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही ग्राहकों ने क्लेम प्रोसेस के धीरे होने की बात के साथ कहा कि बीमा कंपनियों को इस प्रोसेस को तेज करने की आवश्यकता है. 

ये भी पढ़ें-

Dividend Stocks: इन कंपनियों ने निवेशकों की भर दी झोली, किया तगड़े डिविडेंड का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Video: 'जज्बे को सलाम' आधा शरीर लकवाग्रस्त फिर भी जेप्टो डिलीवरी कर रही हैं 52 साल की वीना- वीडियो वायरल
'जज्बे को सलाम' आधा शरीर लकवाग्रस्त फिर भी जेप्टो डिलीवरी कर रही हैं 52 साल की वीना- वीडियो वायरल
Embed widget