महंगाई पर लगाम या जीडीपी... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा किस रास्ते पर चलेंगे

देश के रिजर्व बैंक को नया गवर्नर मिल गया है.
Source : PTI
नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जिम्मेदारी ऐसे समय में संभाली है जब लोगों की उम्मीदें काफी अधिक हैं. इस वक्त देश में महंगाई बढ़ रही है और भारत की जीडीपी पिछले दो साल के सबसे निचले स्तर पर है.
11 दिसंबर 2024 को सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया. संजय मल्होत्रा ने आरबीआई के 26वें गवर्नर के तौर पर ये पद संभाला है. उनसे पहले 12 दिसंबर





