एक्सप्लोरर

Budget 2024: जानिए सरकार कैसे जुटाती है एक रुपया और कहां करती है उसे खर्च

India Budget 2023: केंद्र सरकार जो एक रुपये जुटाती है उसमें से 19 पैसे लिए गए उधार पर ब्याज के भुगतान पर खर्च करना पड़ता है जबकि 27 पैसे सरकार उधार लेकर जुटाती है.

Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो गया है. क्या आप जानते हैं सरकार जो बजट में  आधारभूत ढांचे की मजबूती से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के लिए जो पैसा का आवंटन करती है वो आखिरकार आता कहां से है? आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे कि सरकार जो एक रुपये जुटाती है उसमें सबसे ज्यादा पैसे उधार के जरिए आता है जो सरकार बाजार से जुटाती है. दूसरे स्थान पर इनकम टैक्स है जो कि कॉरपोरेट टैक्स से भी ज्यादा है. 

कहां से सरकार जुटाएगी पैसे!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया है. मौजूदा वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार जो पैसे खर्च करेगी आखिरकार वो आएगा कहां से? मौजूदा वर्ष में सरकार एक रुपये खर्च करने के लिए उस एक रुपये में से 27 पैसे उधार लेकर जुटाएगी. 19 पैसे इनकम टैक्स कलेक्शन के जरिए आएगा. 18 पैसे सरकार जीएसटी और दूसरे टैक्सों के जरिए जुटाएगी. 17 पैसे कॉरपोरेशन टैक्स के जरिए आएगा. 9 पैसे नॉन-टैक्स रिसीट, 5 पैसे सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी, 4 पैसे कस्टम ड्यूटी, और 1 पैसे नॉन-डेट कैपिटल रिसीट के जरिए जुटाया जाएगा. 


Budget 2024: जानिए सरकार कैसे जुटाती है एक रुपया और कहां करती है उसे खर्च

कहां सरकार करेगी खर्च 

नागरिकों के मन में ये सवाल उठता रहता है कि आखिरकार सरकार  टैक्स और दूसरे रास्तों के जरिए जो पैसे जुटाती है उसे खर्च कहां करती हैं. तो आपको बता दें सरकार को जो एक रुपये प्राप्त होता है उसमें से 21 पैसे सरकार राज्यों को उनके टैक्सों और ड्यूटी में हिस्सेदारी के तौर पर देती है. इसके बाद सरकार सबसे ज्यादा खर्च लिए गए उधार पर ब्याज के भुगतान पर खर्च करती है. इस वर्ष सरकार एक रुपये में 19 पैसे ब्याज के भुगतान पर खर्च करेगी. 16 पैसे सरकार सेंट्रल सेक्टर स्कीम यानि अपनी योजनाओं पर खर्च करती है जिसमें डिफेंस और सब्सिडी खर्च शामिल नहीं है. 8 पैसे सरकार डिफेंस पर, 8 पैसे सेंट्रल स्पांसर्ड स्कीम्स, 9 पैसे फाइनेंस कमीशन और दूसरे ट्रांसफर्स पर, 6 पैसे सब्सिडी, 4 पैसे पेंशन और 9 पैसे अन्य प्रकार के खर्चों पर सरकार व्यय करती है.
Budget 2024: जानिए सरकार कैसे जुटाती है एक रुपया और कहां करती है उसे खर्च

14.01 लाख करोड़ रुपये सरकार लेगी उधार 

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सरकार के अपने राजस्व का बड़ा भाग  कर्ज के ब्याज के भुगतान में खर्च करना पड़ता है. मौजूदा वर्ष में सरकार कुल 48.21 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है जिसमें से 25.83 लाख करोड़ रुपये टैक्स के जरिए जुटाया जाएगा. 14.01 लाख करोड़ रुपये सरकार उधार लेगी जिससे खर्च आय राजस्व के हीच की खाई को पाटा जा सके.  

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: क्या ओल्ड टैक्स रिजीम को अप्रभावी बनाने के लिए आएगा 'सनसेट क्लॉज'? जानिए क्या बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget