एक्सप्लोरर

कल आएगा रेल बजटः जानें यात्रियों के लिए इसमें क्या हो सकता है खास

रेल बजट में यात्रियों की सुविधा से जुड़े एलान के तहत कई प्रमुख स्टेशनों पर वाइफाई सर्विस के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का एलान हो सकता है.

नई दिल्लीः कल अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है तो उसके साथ रेल बजट भी पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बजट में रेलवे के लिए सरकार 70000 से 75000 करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है. पिछले साल यानी रेल बजट 2018 में रेलवे को 55000 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता दी गई थी.

ऐसे में जानिए कि इस बार रेल बजट में क्या खास हो सकता है-

ट्रेनों की स्पीड पर एलान रेल बजट में इस बार हाई स्पीड ट्रेनों और सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को लेकर कुछ एलान किए जा सकते हैं. इसके अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने को लेकर भी कुछ एलान किए जा सकते हैं. पिछली बार बजट में गाड़ियों की एवरेज स्पीड को बढ़ाने को लेकर जो एलान हुए थे इस दिशा में पूरे साल क्या काम हुआ है इसको लेकर भी विवरण दिया जा सकता है.

ट्रेन रूटस के इलेक्ट्रिफिकेशन पर काम सरकार के मुताबिक भारतीय रेलवे के अलग अलग रूटों के इलेक्ट्रीफिकेशन का काम द्रुत गति से काम चल रहा है. ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के साथ साथ ट्रेनों को सुचारू रुप से चलाने और एडवांस संचालन को लेकर भी इसके तहत फायदा मिलेगा.

रेलवे का ऑपरेटिंग रेश्यो रेलवे की वित्तीय हालत अच्छी नहीं है और इसका ऑपरेटिंग रेश्यो 118 फीसदी पर बना हुआ है. इसक अर्थ है कि 100 रुपये कमाने के लिए भारतीय रेलवे को 118 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इस तरह का चलन पिछले कई सालों से देखा जा रहा है और रेलवे के ऑपरेटिंग रेश्यों में सुधार के लिए सरकार किसी ठोस कदम का एलान कर सकती है.

यात्रियों की सुविधा से जुड़े एलान यात्रियों की सुविधा से जुड़े एलान के तहत कई प्रमुख स्टेशनों पर वाइफाई सर्विस के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का एलान हो सकता है. आधुनिक सिग्नल सिस्टम लगाने के लिए भी कुछ प्रोविजिन किए जा सकते हैं. इसके अलावा कुछ प्रमुख स्टेशनों पर एक्सीलेटर, लिफ्ट, दिव्यांगों के लिए खास सेवाएं, फूड प्लाजा, ट्रेनों में खानपान सेवा बेहतर करने जैसे कुछ बड़े एलान किए जा सकते हैं. खबरों के मुताबिक इस तरह की योजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजटीय आवंटन किया जा सकता है.

वंदे भारत एक्सप्रेस-ट्रेन 18/तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से जुड़े एलान ट्रेन 18 को ज्यादा स्टेशनों से चलाने का एलान किया जा सकता है. इस ट्रेन का नया नाम वंदे भारत एक्सप्रेस रखा गया है.

रेलवे कोच/ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम का अपग्रेडेशन रेलवे कोच को अत्याधुनिक बनाने जैसे कई फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस के कोच जैसे और भी कोच बनाए जाने के लिए कुछ एलान किए जाने की संभावना है. वहीं GPS इनेबल ट्रेन ट्रैक सिस्टम, ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम, आधुनिक मशीनों से ट्रैक मेंटीनेंस यानी ट्रैक व लोको मेंटिनेंस के लिए आधुनिक मशीनों के प्रयोग का प्रावधान भी किया जाएगा.

सुरक्षा के मोर्चे पर बड़े कदम इस बजट में रेलों के सुरक्षित संचालन को लेकर कुछ कदम उठाए जाने पर जोर दिया जा सकता है. वहीं देश के कुल पांच रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने पर भी काम चल रहा है और इस लिस्ट में और नाम शामिल हो सकते हैं.

क्या है रेल बजट भारतीय रेल का वित्तीय प्रतिवेदन (फाइनेंशियल स्टेटमेन्ट) हर साल दिया जाता है, जिसे रेल बजट कहते हैं. दरअसल 21 सितम्बर 2016 को भारत सरकार ने ये फैसला लिया कि अब से रेल बजट को आम बजट में शामिल कर लिया जायेगा. इस तरह 92 सालों से चली आ रही रेल बजट की प्रथा समाप्त कर दी गयी. 1 फरवरी 2017 को भारत का पहला 2017-18 का संयुक्त बजट पेश हुआ था.

बजट 2019: साल 1947 से लेकर अब तक, जानें बजट से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य

राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें: राफेल से अपनी शक्ति को और मजबूत करेगी हमारी वायुसेना

पीयूष गोयल 1 फरवरी को पेश करेंगे अंतरिम बजट, आर्थिक सर्वेक्षण पेश न होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget