एक्सप्लोरर

जानें क्या होता है 'ब्लैक बजट', आजाद भारत में क्यों सिर्फ एकबार ही किया गया है पेश?

भारत ने साल 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा था और फिर देश में सूखा पड़ गया था. इस वजह से सरकार को आजाद भारत का पहला और एकमात्र 'ब्लैक बजट' पेश करना पड़ा था.

नई दिल्ली: मोदी सरकार जल्द ही अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने वाली है. अब जबकि ये मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी साल है तो ये बजट पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा. लेकिन क्या आपको पता है भारत में 1973-74 में जैसा बजट पेश किया गया था वैसा आज तक नहीं किया गया है. 1973-74 के बजट को 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. इस बजट में सरकार ने 550 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था. इस वजह से इसे 'ब्लैक बजट' कहा जाता है.

जानिए क्या होता है 'ब्लैक बजट'?

जब सरकार का खर्च उसकी कमाई की तुलना में बहुत ज्यादा होता है. जिस वजह से सरकार पिछले साल के मुकाबले बजट में कटौती करती है. तब जो बजट पेश किया जाता है उसे 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. जैसे की माना लें सरकार की कमाई 10 रुपये की है लेकिन, उसका खर्च 15 रुपये का है. तब सरकार इस घाटे को पूरा करने के लिए 'ब्लैक बजट' पेश करती है.

1973-74 के बजट को इसी वजह से 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. भारत ने दो साल पहले ही पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा था और फिर देश में सूखा पड़ गया था. इस वजह से सरकार ने आजाद भारत का पहला और एकमात्र 'ब्लैक बजट' पेश किया था.

INFORMATION: जानें बजट से जुड़े हुए इन 10 खास शब्दों का मतलब

'ब्लैक बजट' को पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने अपने भाषण में कहा था कि देश में सूखे के कारण पैदा हुए हालात और खाद्यान्न उत्पादन में भारी कमी की वजह से बजटीय घाटा बड़ गया है.

इतने तरह के होते हैं बजट

ब्लैक बजट आजाद भारत के इतिहास में मात्र एकबार ही पेश किया गया है. आमतौर पर भारत में आम बजट ही पेश किया जाता है. इसके अलावा निष्पादन बजट, शून्य-आधारित बजट और अंतरिम बजट भी बजट के प्रमुख प्रकार हैं. आम बजट को संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत संसद में पेश किया जाता है. अंतरिम बजट को अनुच्छेद 116 के तहत पेश किया जाता है. अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं लेती है और न ही कोई नया टैक्स लगाती है.

INFORMATION: जानें कितनी तरह के होते हैं बजट, यहां लें जानकारी

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget