एक्सप्लोरर

Banks News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस मामले में सरकारी बैंकों में सबसे आगे निकला, जानें SBI को मिला कौनसा स्थान

Banks News: तिमाही आंकड़ों के आधार पर इस सेगमेंट की ग्रोथ के मामले में कौनसा बैंक सबसे आगे है, उसका नाम जानकर आप चौंक सकते हैं. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई इस लिस्ट में पहले स्थान पर नहीं है.

Banks News: लोन ग्रोथ के मामले में देश में कौनसा सरकारी बैंक या PSU Banks सबसे आगे हैं इसपर तिमाही आंकड़ा आया है. इसके तहत कई तरह के मानकों पर बैंकों के प्रदर्शन को रखा गया है और इस मामले में जिस बैंक का स्थान पहला रहा है वो आपको चौंका सकता है.  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में प्रतिशत ऋण वृद्धि के मामले में सबसे आगे रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के तिमाही आंकड़ों के मुताबिक, बीओएम का जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में सकल अग्रिम 28.62 फीसदी बढ़कर 1,48,216 करोड़ रुपये हो गया.

जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर कौनसा बैंक है
उसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फीसदी वृद्धि दर 21.54 फीसदी रही और इसने तिमाही में 7,52,469 करोड़ रुपये के कर्ज आवंटित किए. तीसरे स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा जिसकी ऋण वृद्धि दर 18.15 फीसदी रही और उसने कुल 25,47,390 करोड़ रुपये के कर्ज दिए.

रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME लोन के मामले में भी BoM रहा नंबर वन
दूसरी तिमाही में खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) कर्जों के संदर्भ में भी बीओएम ने सर्वाधिक 22.31 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा 19.53 फीसदी और एसबीआई 16.51 फीसदी की दर से बढ़े.

कम लागत वाली करेंट अकाउंट सेविंग स्कीम्स 
जहां तक कम लागत वाली चालू खाता बचत खाता जमाओं का सवाल है तो बीओएम ने 56.27 फीसदी की सबसे ज्यादा वृद्धि दर हासिल की. उसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 50.99 फीसदी वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

शुद्ध ब्याज मार्जिन के मामले में भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र का जलवा
लाभ कमाने के प्रमुख संकेतक माने जाने वाले शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) के मामले में बीओएम और एसबीआई दोनों ने 3.55 फीसदी की दर हासिल की. उनके बाद बैंक ऑफ इंडिया 3.49 फीसदी के साथ दूसरे और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3.44 फीसदी एनआईएम के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

NPA के आंकड़ों पर डालें नजर
तिमाही आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के मोर्चे पर बीओएम का प्रदर्शन कुल अग्रिम का 3.40 फीसदी रहा है जबकि एसबीआई का सकल एनपीए उसके कुल अग्रिम का 3.52 फीसदी रहा. इन दोनों बैंकों का शुद्ध एनपीए इस तिमाही में क्रमशः 0.68 फीसदी और 0.80 फीसदी रहा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में आज तेजी, क्या देश में बढ़े हैं पेट्रोल और डीजल के रेट-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Advertisement

वीडियोज

व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Gujarat News: करंट से झटका खाकर बेहोश हुआ सांप...युवक ने CPR देकर बचाया | Snake CPR | ABP News
Putin India Visit: पुतिन से Rahul की मुलाकात से लेकर होने वाली डील पर सबसे सटीक विश्लेषण । PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
बच गई मैथ्यू हेडन की इज्जत, कपड़े उतारने वाले कमेन्ट पर बेटी ग्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Year Ender 2025: प्रतीक बब्बर से प्राजक्ता कोली तक, 2025 में शादी के बंधन में बंधे ये 7 बॉलीवुड सितारे
प्रतीक बब्बर से प्राजक्ता कोली तक, 2025 में इन 7 बॉलीवुड सितारों ने रचाई शादी
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget