By: एजेंसी | Updated at : 09 Jun 2018 03:52 PM (IST)
नई दिल्लीः सोने की लगातार खरीदारी से इसके दाम में तेजी आती जा रही है और आज ये 32,000 रुपये के पार जा पहुंचा है. मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीद से सोना लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ और 100 रुपये की बढ़त लेकर दोबारा 32 हजार रुपये के स्तर के पार 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
क्यों आई सोने में तेजी कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की मजबूती और घरेलू हाजिर बाजार में खुदरा सर्राफा कारोबारियों की मांग की सप्लाई के लिए जारी खरीदारी ने सोने को तेजी दी है.
दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये की तेजी के साथ क्रमशः 32,050 रुपये और 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले तीन दिनों में यह 350 रुपये मजबूत हुआ है. हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर टिकी रही. ग्लोबल बाजार में देखें तो कल न्यूयॉर्क में सोना 0.17 फीसदी मजबूत होकर 1299 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है.
चांदी में भी दिखा बड़ा उछाल चांदी भी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्स की मांग के बल पर 100 रुपये मजबूत होकर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. चांदी तैयार 100 रुपये की बढ़त लेकर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 40 रुपये की तेजी के साथ 40,410 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी. ग्लोबल बाजार में देखें तो न्यूयॉर्क में चांदी 0.60 फीसदी मजबूत होकर 16.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी.
हालांकि चांदी के सिक्के पुराने लेवल पर ही टिके रहे. सिक्का लिवाल 76000 रुपये और बिकवाल 77000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे.
LPG Price Today: कभी भी महंगी हो सकती है गैस, आज क्या है LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपने अपने शहर की कीमतें
Gold-Silver Price Today: आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
Bank Cheque Clear: बैंक में कितने दिन में क्लियर होता है चेक? इसके लिए क्या हैं RBI के नियम, जान लीजिए
3 रुपए बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर, जानें अपने शहर के रेट
Transport Cost Hike: ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से कौन-कौन सी चीजें महंगी होती हैं? आम आदमी की जेब पर कैसे बढ़ेगा बोझ
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास