By: एजेंसी | Updated at : 05 Jun 2018 04:21 PM (IST)
नई दिल्ली: सोने के दाम में आज हल्की कमजोरी देखने को मिली है. कमजोर वैश्विक रुख के बीच लोकल ज्वैलर्स की नरम मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. कल सोने के दाम में 50 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी.
क्यों आई सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि लोकल ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की नरम मांग और ग्लोबल स्तर पर सोने में कमजोर रुख से यहां सोने की कीमतों पर दबाव रहा.

ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपये गिरकर क्रमश: 31,600 और 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. कल सोना 50 रुपये बढ़ा था. हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.12 फीसदी गिरकर 1291.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
चांदी में दिखी तेजी हालांकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट पूछ-परख से चांदी 50 रुपये चढ़कर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. दूसरी ओर चांदी हाजिर 50 रुपये बढ़कर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 85 रुपये बढ़कर 39,575 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे.
सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 32900 के पास बंद, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला
Silver News: सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, सरकार ने बदल दिया ये बड़ा नियम, अब कोई भी...
Two Luxurious Apartment: 294 करोड़ में साइन हुई मुंबई की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील्स, किसने और क्या खरीदा?
Chinese Street Vendor: फ्राइड राइस बेचकर हर महीने 7 लाख कमा रहा है 19 साल का लड़का, लगाता है ग्लैमर का तड़का
Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें
Word Longest Oil Pipeline: कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, यह किन-किन देशों से गुजरती है?
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा