By: एबीपी न्यूज वेब डेस्क | Updated at : 26 Oct 2016 05:16 PM (IST)
नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक रुख के बीच चालू त्यौहारों और शादी-विवाह की मांग की वजह से खरीदारी की गतिविधियां बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 215 रुपये की तेजी के साथ 30,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने की ही तरह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी के भाव भी 100 रुपये की तेजी के साथ 43,000 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू त्यौहारों और शादी विवाह के मद्देनजर फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने के चलते कारोबारी धारणा मजबूत रहेगी.

इसके अलावा वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख ने और उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए प्रेरित किया. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 1275.10 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 215-215 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30,715 रुपये और 30,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल के कारोबार में इस बहुमूल्य धातु की कीमत में 85 रुपये की तेजी आई थी.
गिन्नी के भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 24500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए.
सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 210 रुपये की तेजी के साथ 42,490 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. चांदी के सिक्कों की कीमत 1000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट?
Wrong Money in Account: खाते में आ गए गलती से पैसे? एक भूल और लग सकता है 60% टैक्स और पेनाल्टी का झटका
Silver News: सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, सरकार ने बदल दिया ये बड़ा नियम, अब कोई भी...
Two Luxurious Apartment: 294 करोड़ में साइन हुई मुंबई की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील्स, किसने और क्या खरीदा?
Chinese Street Vendor: फ्राइड राइस बेचकर हर महीने 7 लाख कमा रहा है 19 साल का लड़का, लगाता है ग्लैमर का तड़का
डिजिटल जनगणना में CM योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, बोले- ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’
आसिम मुनीर को बड़ी चुनौती, BLA के दावा- 10 दिन में किए 18 अटैक, पाकिस्तान के 31 सैनिकों को मार गिराया
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
कैटरीना कैफ ने शेयर की पति विक्की कौशल के बर्थडे की झलक, बेटा विहान भी आया नजर