News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 28000 के नीचे फिसला

Share:

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का माहौल बना रहा. गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक टूटकर बंद हो पाए हैं. आज के कारोबार में सेंसेक्स 27760 तक नीचे चला गया था, तो निफ्टी 8600 के नीचे चला गया था. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे रहा तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.25 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ है.

bse-yellow

कैसी रही बाजार की चाल निफ्टी 8600 के पास आकर बंद हुआ है, तो सेंसेक्स ने भी आज 28000 का स्तर तोड़ दिया. आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.91 अंक यानि करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 27836 के पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 76 अंक यानि करीब 0.9 फीसदी गिरकर 8615 पर बंद हुआ है.

bse-nse blue

सेक्टरवार प्रदर्शन बाजार में आज लगभग सारे सेक्टर्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही जबकि बैंक निफ्टी 1.8 फीसदी टूटकर बंद हुआ. पावर इंडेक्स करीब 1 फीसदी गिरकर, ऑटो इंडेक्स 0.9 फीसदी टूटकर, आईटी इंडेक्स 1 फीसदी नीचे रहा मेटल इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी रही. फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही है.

loosers

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और अदानी पोर्ट्स 8-2.4 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं. हालांकि दिग्गज शेयरों में आइडिया सेल्युलर, कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटो, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज और एचयूएल 4.5-1.3 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं.

मिडकैप शेयरों में कैडिला हेल्थ, टाटा केमिकल्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, बायोकॉन और इंडियन होटल्स सबसे ज्यादा 4.8-3.4 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं. स्मॉलकैप शेयरों में हॉकिंस कुकर, मोनेट इस्पात, जुबिलेंट फूड, इंडो टेक ट्रांस और डीसीएस श्रीराम सबसे ज्यादा 10.4-6.2 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं.

Published at : 26 Oct 2016 04:35 PM (IST) Tags: market Stocks shares bse sensex nifty NSE
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

शेयर बाजार में रॉकेट से भागे डिफेंस स्टॉक, खरीदने के लिए मची अफरा-तफरी; क्या है तेजी की वजह?

शेयर बाजार में रॉकेट से भागे डिफेंस स्टॉक, खरीदने के लिए मची अफरा-तफरी; क्या है तेजी की वजह?

29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रही यह कपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रही यह कपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के लिए कुछ नहीं बदला'

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के लिए कुछ नहीं बदला'

टॉप स्टोरीज

इंदौर: AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJYM का मोर्चा, कांग्रेस मुख्यालय पर पथराव, टमाटर-संतरे फेंके

इंदौर: AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJYM का मोर्चा, कांग्रेस मुख्यालय पर पथराव, टमाटर-संतरे फेंके

‘टॉक्सिक’ से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस? रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

‘टॉक्सिक’ से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस?  रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

PAK vs NZ: अगर बारिश में धुल गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 का मुकाबला? फिर सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण? जानें

PAK vs NZ: अगर बारिश में धुल गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 का मुकाबला? फिर सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण? जानें

ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप

ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप