एक्सप्लोरर

समाजसेवी रूपेश पाण्डेय बिहार में खोलेंगे 500 बेड का कैंसर अस्पताल, गरीबों का होगा मुफ़्त में इलाज

भारत में बढ़ते कैंसर मरीजों की समस्या को दूर करने के लिए रूपेश पाण्डे और डॉ. प्रवीण घण्टावर बिहार के चम्पारण में 500 बेड का आधुनिक कैंसर अस्पताल खोल रहे हैं.

मुंबई (महाराष्ट्र) [भारत], अगस्त 30: भारत में दिन-प्रतिदिन कैंसर मरीज बढ़ते जा रहे हैं. यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है. इसी के साथ इसका इलाज भी काफी जटिल है. इसमें काफी समय लगता है और काफी खर्चा भी होता है. बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी भी नहीं होती है कि इसका इलाज किससे करवाए. और किस अस्पताल में जाए. इससे कैंसर मरीज काफी परेशान हो जाता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए रूपेश पांडे ने डॉक्टर प्रवीण घण्टावर के साथ मिलकर बिहार में 500 बेड का अस्पताल खोलने का विचार किया है. इस अस्पताल में सभी तरह के आधुनिक उपकरण होंगे. जिससे कैंसर का इलाज संभव होगा. यह अस्पताल सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा. इस अस्पताल में गरीबों का इलाज फ्री में होगा. 

डॉक्टर प्रवीण घण्टावर कैंसर स्पेसलिस्ट और कैंसर सर्जन. उनकी पढ़ाई टाटा कैंसर अस्पताल से हुई है. पिछले 25 वर्षों से कैंसर के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इन सालों मे काफी कैंसर मरीजों को ठीक किया है. वह कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के मालिक हैं. इसके अलावा मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में सर्जर भी हैं. 

बिहार के चम्पारण के रहने वाले युवा उद्यमी और समाजसेवी रूपेश पाण्डेय ने डॉक्टर प्रवीण घण्टावर के साथ चम्पारण बिहार में एक बेहद ही क्रांतिकारी कदम उठाया है.

दुनिया भर में हर वर्ष लगभग 10 मिलियन लोगों की कैंसर से मृत्यु हो रही है. WHO के एक आकड़े के अनुसार केवल भारत मे पिछले 3 वर्षों में 22 लाख लोग कैंसर से मर चुके हैं यानी कि हर दिन लगभग 2160 लोगों की कैंसर से मृत्यु हो रही है. लेकिन अब इस बीमारी से भी घबराने की जरूरत नहीं रही है.  देश -विदेश में इस बीमारी से लड़ने के लिए ऐसी तकनीक और चिकित्सा पद्धति विकसित कर ली गई है जिससे कि इस जानलेवा बीमारी को भी अब हराया जाने लगा है. इसी कैंसर से लड़ने और इसका बेहतरीन और समुचित इलाज करने के लिए बिहार के चम्पारण में एक नया कैंसर अस्पताल खुलने जा रहा है.

बिहार चम्पारण के ही रहने वाले युवा उद्यमी और समाजसेवी रूपेश पाण्डेय ने इस बात की घोषणा हाल ही में मुंबई में की है. उन्होंने बताया कि बिहार के चम्पारण में एक शानदार व अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 500 बेड का विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल खोलने जा रहे हैं.  इस बात की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और अब प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है . वैसे तो पूरे भारत वर्ष में लगभग 70 के आसपास कैंसर का इलाज करने वाले केंद्र मौजूद हैं लेकिन इनमें से कई ऐसे भी हैं जहां पर सुविधाओं का घोर अभाव है वैसे में 500 बेड का यह अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बिहार की जनता लिए एक वरदान साबित होने वाला है.

और पढ़ें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget