एक्सप्लोरर
पांचवें दिन Box Office पर धड़ाम से गिरी 'जब हैरी मेट सेजल', जानें कलेक्शन...
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 09 Aug 2017 04:59 PM (IST)
1/7

इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं और इसे शाहरूख के ही प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है.
2/7

इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग प्राग, एम्सटर्डम, लिस्बन और बुडापेस्ट में हुई है. अनुष्का और शाहरुख तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
3/7

सुपरस्टार शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हो गई है. स्टार फैक्टर होने के बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. कमाई के मामले में इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. आगे जानें कलेक्शन...
4/7

फिल्म की कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब हैरी सेजल की इंगेजमेंट रिंग को ढूंढने उनके साथ निकलते हैं. इसी दौरान सेजल को हैरी का साथ पसंद आने लगता है.
5/7

बता दें कि फिल्म में अनुष्का का नाम सेजल है, जबकि शाहरुख खान पंजाबी लड़के हरिंदर उर्फ हैरी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में शाहरुख एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में हैं.
6/7

इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग नहीं दी है और अब दर्शक भी इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं.
7/7

बता दें कि छुट्टी होने के बावजूद ये फिल्म रक्षा बंधन के दिन सिर्फ 7.15 करोड़ की कमाई कर पाई थी वहीं मंगलवार को फिल्म ने महज 3 करोड़ की कमाई की है. वेबसाइट boxofficeindia.com ने फिल्म की मंगलवार की कमाई की जानकारी दी है.
Published at : 09 Aug 2017 04:59 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
बॉलीवुड
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
बॉलीवुड
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
बॉलीवुड
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल





















