एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुड'पद्मावत' के सुपरहिट होने पर पहली बार बोलीं दीपिका- कामयाबी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई
'पद्मावत' के सुपरहिट होने पर पहली बार बोलीं दीपिका- कामयाबी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 10 Feb 2018 06:14 PM (IST)
1/7

दीपिका हाल ही वोलेयर अवार्ड्स-2018 का हिस्सा बनीं.इस समारोह को इटली के काउंसलेट जनरल द्वारा मुंबई में आयोजित किया गया और दीपिका को पुरस्कार से नवाजा भी गया. पुरस्कार समारोह के दौरान दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए फिल्म में रणवीर का योगदान..साथ ही शाहिद का योगदान कुछ ऐसा है, जिसे मैं हमेशा याद करूंगी."
2/7

दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. भारत में यह फिल्म अब तक 236 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये कमाई तब है जब बीजेपी शासित कई राज्यों में इसे नहीं दिखाया गया. अगर उन राज्यों में भी ये फिल्म रिलीज होती तो आंकड़े और भी ज्यादा होते.
3/7

संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में शानदार अदाकारी के लिए दीपिका को भंसाली, शाहिद, रणवीर और अन्य कला प्रेमियों से जो प्यार व सराहना मिली है, उसके लिए अभिनेत्री ने आभार जताया है.
4/7

बता दें कि इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी अच्छी कमाई कर रही है.
5/7

इस फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका का कहना है कि अभी इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाना बाकी है और फिल्म की सफलता की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.
6/7

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म को बहुत कुछ देना उनके लिए अच्छा रहा और मैं बहुत खुश हूं कि हमें सफलता का जश्न साथ में मनाने का मौका मिला है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यह अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि वीकेंड में और ज्यादा लोग फिल्म देखने जाएंगे."
7/7

यह पूछे जाने पर कि वह 'पद्मावत' की सफलता का जश्न कैसे मना रही है, तो उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि सफलता का जश्न मनाने का कोई तय समय नहीं होता, क्योंकि फिलहाल बहुत कुछ हो रहा है.बिल्कुल, यह जश्न मनाने का समय है."
Published at : 10 Feb 2018 06:12 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
बॉलीवुड
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
बॉलीवुड
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
बॉलीवुड
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात




















