एक्सप्लोरर

बीजेपी ने किया दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला, एक महिला को कमान सौंपने के पीछे हैं ये तीन कारण

दिल्ली में काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चेहरे का एलान हो गया और 20 तारीख को ताजपोशी हो जाएगी. हालांकि, सीएम के नाम के एलान से पहले जो सस्पेंस करीब दस दिनों तक रहा, उसके ऊपर विपक्ष भी सवाल खड़ कर रहा था. देरी के लिए भाजपा के पास उसकी अपनी एक वजह हो सकती है. लेकिन, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे खास वजह भी है.

चौथी महिला सीएम होंगी रेखा गुप्ता

शालीमार बाग से विधायक और हरियाणा के जींद  में पैदा हुईं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनने जा रही हैं. इससे पहले दिल्ली में आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रही हैं.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को क्यों दिल्ली की कमान दी है? दरअसल, लंबे समय यानी 27 साल के बाद दिल्ली की गद्दी बीजेपी के पास आयी है. बीजेपी के लिए ये जीत कई मायने में खास है. ऐसे में लोगों के मन में शुरु में जरूर ये आ रहा था कि क्या नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को सीएम बनाया जाएगा. उनके नाम की लगातार अटकलें लगाई जा रही थी.

दरअसल, दिल्ली में सुषमा स्वराज के बाद जब शीला दीक्षित दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी उन्होंने डेढ़ दशक तक दिल्ली की सत्ता की कमान अपने हाथ में संभाले रखी थी. बीजेपी ने दिल्ली में कई चेहरों को मौका दिया, वो चाहे बात हर्षवर्धन की हो या फिर विजय कुमार मल्होत्रा की, लेकिन उन सभी की अगुआई में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था.

महिलाओं पर है फोकस

ऐसे में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले के साथ बीजेपी ने कई समीकरणों को साधा है. पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाओं को खास फोकस रखा गया था. यही वजह थी कि डीटीसी बसों में महिला को यात्रा फ्री करने का एलान किया गया था. इसके अलावा, हर महिला को 2100 रुपये देने का भी आम आदमी पार्टी ने एलान किया था.

ऐसे में दिल्ली में कहीं न कही बीजेपी को एक क्रेडिबल चेहरे की कहीं न कहीं कमी दिख रही थी, इसलिए चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा गया, किसी एक चेहरा को नहीं आगे बढ़ाया गया था. जाहिर है रेखा गुप्ता को सीएम बनाने के फैसले से महिला और युवाओं को एक तरह से साधने का प्रयास किया गया है.

रेखा गुप्ता के पक्ष में और भी कई फैक्टर है, वे आरएसएस की बचपन से ही एक्टिव सदस्य रही हैं. उन्होंने पहली बार शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है. उन्होंने अपने विपक्ष उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी की नेता वंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है.

आरएसएस का भी मिलेगा साथ

रेखा गुप्ता संघ की छात्रा शाखा यानी एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में आयी. वे दौलतराम कॉलेज में साल 1994-94 में सचिव चुनी गईं. इसके बाद 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डुसू) की सचिव बनीं और साल 1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की प्रसिडेंट बनीं.

वे दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा में बतौर सचिव 2003-04 तक रही और  उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी टिकट पर पार्षद चुनी गईं. साल 2010 में रेखा गुप्ता को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. यानी ऐसे समझ सकते हैं कि रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर बीजेपी ने महिलाओं और युवाओं के साथ हरियाणा और पंजाब को भी साधने का प्रयास किया है. 

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही ज़िम्मेदार है.] 

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case:  350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget