एक्सप्लोरर

क्या शाहीन बाग बीजेपी को ले डूबा ...

अब देखना दिलचस्प रहेगा कि जीतने के बाद क्या केजरीवाल शाहीन बाग जाते हैं या कम से कम धरना उठाने की अपील ही करते हैं.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से शानदार जीत हासिल की है. लगातार दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को एक ऐसी पार्टी ने हराया है जो राष्ट्रीय पार्टी तक नहीं है. ऐसा चमत्कार बहुत कम राजनीति में देखने को मिलता है. लेकिन काम की जगह कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शाहीन बाग की जीत है. शाहीन बाग जीत गया क्योंकि बीजेपी हार गयी. मुझे लगता है कि शाहीन बाग जीत कर भी हार गया या यूं कहा जाए कि केजरवाल जीत कर भी शाहीन बाग से हार गये. अगर केजरीवाल शाहीन बाग चले गये होते तो यह शाहीन बाग की पूरी जीत होती. खैर अब देखना दिलचस्प रहेगा कि जीतने के बाद क्या केजरीवाल शाहीन बाग जाते हैं या कम से कम धरना उठाने की अपील ही करते हैं.

नतीजों के बाद लगता है कि शालीन बाग नहीं होता तो भी बीजेपी को इतनी सीटें मिल ही जाती. फिर क्यों पूरे चुनाव में हिंदु मुस्लिम करना पड़ा. दरअसल बीजेपी के पास केजरीवाल से लड़ने के लिए कोई हथियार नहीं था मजबूरी का नाम था शाहीन बाग. बीजेपी को लग रहा था कि केजरीवाल इस जाल में फंस जाएंगे और बीजेपी चुनाव निकाल ले जाएगी. लेकिन बीजेपी की चाल को केजरीवाल भांप गये. शालीन बाग पर धरना देने वालों के पास तो नहीं गये लेकिन धरने के अधिकार का समर्थन करके साथ ही जोड़ दिया कि जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए. उसके बाद तो साफ कह दिया कि अमित शाह की पुलिस चाहे तो शाहीन बाग को एक दिन में उठवा सकती है लेकिन वो ऐसा करना ही नहीं चाहते.

उधर बीजेपी नेताओं ने पहले करंट लगने, शाहीन बाग को शर्म बाग कहने, गोली मारने के और रेप करेंगे शाहीन बाग वाले जैसे बयान देने शुरु कर दिये. इससे माहौल बीजेपी के पक्ष में उतना नहीं हुआ जितना कि खिलाफ हो गया लगता है. उदारवादी हिंदु को यह पसंद नहीं आया. युवा वर्ग को इसमें सियासत दिखी. कम से कम नतीजे तो ऐसा ही बता रहे हैं.

कुछ कह रहे हैं कि मुफ्तखोरी की जीत है, अब इसपर बहस हो सकती है क्योंकि सभी दल ऐसा ही कुछ करते रहे हैं. यूपी में बीजेपी किसानों का कर्ज माफ करने के वायदे पर चुनाव जीत गयी थी. राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इसी वायदे पर सवार होकर सत्ता में लौटी थी . यहां मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त पानी बिजली का कर्ज वोट के रुप में उतारा. यहां मुफ्तखोरी की बात बीजेपी ने की जिससे दिल्ली के वोटर ने खुद को शर्मसार महसूस किया. यहां राजौरी गार्डन का किस्सी याद आता है. वहां मेन मार्केट में एक दुकानदार ने मुझे बताया था कि उनके यहां पांच कर्मचारी काम करते हैं और मुफ्त पानी बिजली मोहल्ला क्लिनिक के कारण खुश रहते हैं. अब घर में बच्चा बीमार पड़ता है तो छुटटी लेकर घर नहीं भागते. पत्नी बच्चे को मोहल्ला क्लिनिक ले जाती है. आगे दुकानदार का कहना था कि कर्मचारी समय पर दफ्तर आते हैं , ग्राहकों से प्यार से बात करते हैं , देर शाम तक रुक भी जाते हैं और ऐसे में दुकान की बिक्री बढ़ रही है . मेरे लिए यह तर्क हैरान करने वाला था. लेकिन चुनाव के नतीजे बताते हैं कि केजरीवाल की योजनाओं का लाभ किस तरह से लोगों को मिल रहा है. प्रत्यक्ष रुप से और अप्रत्यक्ष रुप से. मुफ्त पानी बिजली का तोड़ बीजेपी नहीं निकाल सकी और केजरीवाल ने मजमा लूट लिया.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget