एक्सप्लोरर

BLOG: विराट की बल्लेबाजी से तय होगा आरसीबी का भविष्य

विराट कोहली की टीम आज सीजन का पांचवा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.

विराट कोहली की टीम आज सीजन का पांचवा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है. कोलकाता की टीम अब तक खेले गए तीन में से दो मैच जीत चुकी है. जबकि विराट कोहली की टीम को चार मैच खेलने के बाद भी पहली जीत का इंतजार है. इन चार मैचों में लगातार हार की बड़ी वजह विराट कोहली की फॉर्म भी है. जो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ लगातार जूझ रहे हैं. कोलकाता की टीम में भी कुलदीप यादव और पीयूष चावला की नजर विराट कोहली की इसी कमजोरी पर होगी. आपको याद दिला दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी विराट कोहली का विकेट स्पिनर श्रेयस गोपाल ने लिया था. 25 साल के श्रेयस गोपाल की गुगली को विराट कोहली बिल्कुल ही नहीं समझ पाए. वो कवर ड्राइव करने की कोशिश कर रहे थे और क्लीन बोल्ड हुए. आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए चार मैचों में ये दूसरा मौका है जब विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ अपना विकेट गंवाकर लौटे हों. इससे पहले सीजन के पहले मैच में विराट कोहली को हरभजन सिंह ने आउट किया था. उस मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 6 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया था. अब तक खेले गए चार मैचों में विराट ने सिर्फ 78 रन बनाए हैं. बंगलुरू की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर ही निर्भर करती है. जाहिर है अब आरसीबी की किस्मत बदलने की जिम्मेदारी भी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों पर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में भी दिखी थी कमजोरी ऐसा नहीं कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली की ये परेशानी नई हो. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज में भी विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ असहज थे. एडम जैंपा ने टी-20 और वनडे मैचों में मिलाकर तीन बार विराट कोहली का विकेट लिया था. इसमें भी एक बार विराट कोहली बोल्ड हुए थे. किसी भी बल्लेबाज के लिए बोल्ड होना सबसे ज्यादा फिक्र की बात होती है. इससे पता चलता है कि बल्लेबाज गेंद की लाइन को सही तरीके से ‘जज’ नहीं कर पा रहा. वो बल्लेबाज अगर विराट कोहली हों तो फिक्र और बढ़ जाती है. ये बताने की जरूरत ही नहीं है कि विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वक्त क्या कद है. एडम जैंपा उनके सामने अनुभव के मामले में कुछ भी नहीं हैं. लेकिन तकनीकों के सहारे बड़े से बड़े बल्लेबाज की तकनीक को देखकर गेंदबाज रणनीति बना ही लेते हैं. जो काम इस वक्त दुनिया भर के स्पिनर्स विराट कोहली के खिलाफ करते हैं. विरोधी टीमों में नोटिस हुई है विराट की ये कमजोरी भारतीय टीम का पिछले साल का इंग्लैंड दौरा याद कीजिए. वनडे सीरीज के तीनों मैच में विराट कोहली को स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया था. इसमें से दो दफा आदिल रशीद को ये कामयाबी मिली थी. इसी बात से प्रेरित होकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी रखने वाले आदिल रशीद को टेस्ट टीम में भी जगह दी थी. आदिल रशीद ने टेस्ट मैचों में भी विराट कोहली को काफी परेशान किया था. पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का विकेट उन्होंने ही झटका था. हालांकि तब तक विराट कोहली अपना शतक बना चुके थे. तीसरे टेस्ट मैच में आदिल रशीद ने जब विराट कोहली को आउट किया तो वो 97 रन पर खेल रहे थे. महज 3 रन से विराट कोहली अपने शतर से चूक गए थे. आप और इतिहास खंगालेंगे तो और भी ऐसे किस्से मिलेंगे जब स्पिन गेंदबाजों ने विराट कोहली को अच्छा खासा परेशान किया हो. अभी ये बात चिंता को और ज्यादा इसलिए बढ़ा रही है क्योंकि आईपीएल के बाद टीम इंडिया को विश्व कप खेलना है. इंग्लैंड की पिचें उस मौसम में स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल होंगी. ऐसे में अगर टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कमजोर पड़ा तो मुसीबत बढती चली जाएगी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget