एक्सप्लोरर

BLOG: वो तीन वजहें जिसकी बदौलत टीम इंडिया को मिली रोमांचक जीत

तीसरे टी-20 मैच में भारत की जीत दिखाती है कि खिलाड़ियों की जीत की भूख किस कदर है. जिस खिलाड़ी को भी मौका मिला उसने अपना ‘कारनामा’ दिखाया. वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह का ब्लॉग

8 ओवर के मैच में 68 रन का लक्ष्य मौजूदा टी-20 मुकाबलों में कहीं से मुश्किल नहीं होता. बशर्ते विरोधी टीम समझदारी के साथ लक्ष्य का पीछा करे और दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने उम्मीद छोड़ दी हो. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में तो कहानी ही अलग थी. यहां तो हर खिलाड़ी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरा था.

बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ इतना तय हुआ था कि कम से कम 65 रन तो स्कोरबोर्ड पर जोड़ ही लिए जाएं. एक बार 65 रन जुड़ गए तो टीम इंडिया की जीत की भूख बढ़ गई. मंगलवार को खेले गए मैच में जैसे जैसे एक्शन हुआ वैसे वैसे उसकी ये भूख यकीन में बदलती चली गई. हर खिलाड़ी के दिमाग में सिर्फ एक ही लक्ष्य था न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी 2-1 से जीत. ये लक्ष्य इसलिए मुश्किल था क्योंकि टी-20 रैंकिंग्स में न्यूज़ीलैंड भारत से कहीं बेहतर टीम है लेकिन मुश्किल लक्ष्य को कुछ लम्हों ने पलटकर रख दिया.

रोहित शर्मा का शानदार कैच

ऐसे वक्त में जब खिलाड़ी दबाव में आ जाते हैं तब रोहित शर्मा ने एक कमाल का कैच पकड़ा. भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में गुप्टिल को आउट करके न्यूजीलैंड पर जो दबाव बनाया था उसे रोहित शर्मा के इस शानदार कैच ने और बढ़ा दिया. हुआ यूं कि पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाले मुनरो ने मिड ऑन की दिशा में गेंद को उठाकर खेला. रोहित शर्मा के सर के काफी ऊपर से गेंद निकल रही थी, लेकिन रोहित ने उल्टी दिशा में दौड़ते हुए छलांग लगाई और गेंद को हथेलियों में कैद कर लिया.

इस असंभव से दिखने वाले कैच को लपकने के बाद उन्होंने अपना ‘बैलेंस’ जरूर खो दिया लेकिन गेंद को हथेली से चिपकाए रखा. इस विकेट के बाद से ही न्यूज़ीलैंड की टीम पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया. इसी दवाब का फायदा विराट कोहली ने उठाया. उन्होंने गेंदबाजी में बहुत सोच समझकर बदलाव किया.

एक ही ओवर में गिरे दो विकेट

विराट कोहली पांचवे ओवर में कुलदीप यादव को लेकर आए. उन्हें इस बात का अंदाजा था कि कीवी बल्लेबाज कुलदीप यादव के ओवर में आक्रमण करेंगे. हुआ भी ऐसा ही. पहली और दूसरी गेंद पर सिर्फ एक एक रन मिलने के बाद विलियम्सन ने स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश में एक जोखिम भरा रन चुराने का प्रयास किया. गेंद मिडविकेट पर हार्दिक पांड्या के हाथ में पहुंची और उन्होंने वहीं से शानदार ‘थ्रो’ लगाया. किस्मत और निशाना दोनों टीम इंडिया के साथ थे. कप्तान विलियम्सन को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. इन कामयाबियों के बाद भी लक्ष्य इतना छोटा था कि मैच पूरी तरह भारत के कब्जे में नहीं आया था.

इसकी नींव रखी कुलदीप यादव ने अगली ही गेंद पर, फिलिप ने आक्रामकता दिखाते हुए गेंद को हवा में बड़े शॉट के इरादे से उछाल दिया. गुगली गेंद पर शॉट तो अच्छा था लेकिन इतना ताकतवर नहीं कि बाउंड्री को पार कर सके वो भी तब जब वहां शिखर धवन मौजूद हों. नतीजा एक ही ओवर में दो विकेट गिर चुके थे और न्यूज़ीलैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ चुकी थी.

सातवें ओवर में बुमराह का कमाल और धोनी का शानदार रन आउट

आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बचाए रखने के इरादे से विराट ने सातवां ओवर बुमराह को दिया. बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दस रन दिए. इससे पहले यजुवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करने कीवियों पर दबाव कायम कर रखा था. बुमराह के इस ओवर में धोनी ने ब्रूस को रन आउट भी कर दिया. दरअसल तब तक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज गेंद के बल्ले में लगे बिना भी रन भागने की शुरूआत कर चुके थे. एक रन पूरा कर भी लिया था. लेकिन दूसरा रन लेने की गलती उन्हें भारी पड़ी. बुमराह भले ही सीधा निशाना लगाने से चूक गए लेकिन हार्दिक पांड्या के थ्रो पर धोनी ने कोई गलती नहीं की. मामला तीसरे अंपायर के पास गया जिसने ब्रूस को आउट करार दिया.

इसके बाद आखिरी ओवर में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी. अब तक मैच भारत के पक्ष में ज्यादा आ चुका था. सिर्फ भावनाओं पर काबू रखना था और सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करनी थी. कोहली ने हार्दिक पांड्या को 8वां ओवर दिया. फॉलोथ्रूल में तेजी से अपनी तरफ आते एक कैच को पकड़ने में उन्हें चोट भी लगी, ग्रैंडहोम ने एक छक्का भी लगाया. बावजूद इसके टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने जज्जे और मेहनत के बल पर बाजी पलट चुके थे. न्यूज़ीलैंड को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget