एक्सप्लोरर

BLOG: क्या भारत-इंग्लैंड के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट तय करेगा मैच का नतीजा

वैसे तो विश्वकप आईसीसी का इवेंट है इसलिए इंग्लिश टीम अगर चाहे भी तो पिच में कोई बदलाव नहीं कर सकती है. लेकिन होम अडवांटेज तो इंग्लिश टीम के पास रहेगा ही.

इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. इस सावधानी को बरतने के पीछे की दो वजहें हैं- पहली स्ट्राइक रेट और दूसरा आईपीएल. वैसे तो आईपीएल में दुनिया की कई टीमों के खिलाड़ी खेलते हैं. लेकिन आईपीएल के इस सीजन में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ये तीनों खिलाड़ी अब रविवार को भारत के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. ये तीन खिलाड़ी हैं- जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर. आईपीएल में लंबा समय भारतीय खिलाड़ियों के साथ बिताने की वजह से इन तीनों ही खिलाड़ियों को एक दूसरे की ताकत और कमजोरी का पता है. आपको याद दिला दें कि 2019 आईपीएल में जॉस बटलर और जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. जबकि बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. सावधान रहने की दूसरी वजह यानि बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट पर बात करने से पहले थोड़ी बात पिच पर करना जरूरी है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पिच का मिजाज चौंकाने वाला हो सकता है.

पिच के मिजाज का सही आंकलन है जरूरी

इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच में पिच का सही आंकलन करना बहुत जरूरी है. वैसे तो विश्वकप आईसीसी का इवेंट है इसलिए इंग्लिश टीम अगर चाहे भी तो पिच में कोई बदलाव नहीं कर सकती है. लेकिन होम अडवांटेज तो इंग्लिश टीम के पास रहेगा ही. अपने घरेलू दर्शकों के सामने वो पिच की समझ के मामले में बिना शक भारत से बीस हैं. सारा खेल स्पिन गेंदबाजी का है. ये बहुत हद तक मुमकिन है कि रविवार के मैच में स्पिन गेंदबाजों का रोल बहुत ज्यादा ना हो. टीम इंडिया अभी तक कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ प्लेइंग 11 लेकर उतरी है. विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करने से बच रहे विराट कोहली को इस बात पर नजर रखनी होगी. पिच को लेकर उन्होंने मैच से पहले कहा भी कि वो पिच के बारे में ज्यादा सोचने की बजाए उसके मुताबिक खुद को ढालने की सोचते हैं.

आईपीएल में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

पिच के पेंच के बाद खेल इंग्लैंड के बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट का है. 2019 आईपीएल में जॉनी बेयरस्टो ने 10 मैचों में 445 रन बनाए थे. उनकी स्ट्राइक रेट 157.24 थी. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाया था. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ उनकी जोड़ी ही सनराइजर्स हैदराबाद की कामयाबी का राज थी. जैसे ही ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों के लिए आईपीएल से वापस गए टीम बैकफुट पर आ गई. राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए जॉस बटलर का योगदान अहम रहा. उन्होंने 8 मैच में 38.87 की औसत से 311 रन बनाए थे. उनकी स्ट्राइक रेट 151.70 की थी. जोफ्रा आर्चर ने भी आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की थी. जोफ्रा आर्चर ने 11 मैच में 11 विकेट लिया था. उनकी इकॉनमी 6.76 थी.

इन बल्लेबाजों के मुकाबले भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट

ये सच है कि टी-20 के मुकाबले पचास ओवर का खेल बिल्कुल अलग होता है. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट इस विश्व कप में टीम की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है. मिडिल ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की रन गति बहुत औसत है. सिर्फ दाएं हाथ के बल्लेबाजों के होने की वजह से स्ट्राइक रोटेट करने में भी दिक्कत आ रही है. औसत से औसत स्पिनर भारतीय मिडिल ऑर्डर के कदम बांध दे रहे हैं. इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट आपको बताते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तो फिर भी सौ के करीब की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. बाकि बल्लेबाजों की रफ्तार सुस्त है. रोहित ने 93.88 और विराट कोहली ने 98.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है. उनके अलावा बाकि बल्लेबाजों में केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 71.66, केदार जाधव का 79.06, विजय शंकर का 77.33 और धोनी का स्ट्राइक रेट 83.42 है. इससे उलट इंग्लैंड के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट जान लीजिए. जेसन रॉय 118.78, मॉर्गन 122.32, बटलर 127. 58, जो रूट 92.70 और बेन स्टोक्स 90.93 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. रन बनाने की गति का यही फर्क है जो रविवार के मैच का नतीजा तय करेगा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget