एक्सप्लोरर

बहनजी ने ये क्या कर दिया: मायावती की रणनीति को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें

23 जुलाई को मायावती ने दिल्ली में अपने घर पर बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) के बड़े नेताओं की एक बैठक बुलाई है. यूपी के नेता तो इस मीटिंग में रहेंगे ही. देश के बाकी राज्यों में पार्टी का काम देख रहे नेताओं को भी बुलाया गया है. संसद से बहनजी ने इस्तीफा क्यों दिया और अब आगे वे क्या करेंगी, इन सब पर माया अपनी पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगी.

वैसे तो राज्यसभा में मायावती का कार्यकाल आठ महीने और बचा था, लेकिन संसद में बोलने से रोके जाने से पर 18 जुलाई को उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उनका त्यागपत्र तीन पन्नों का था, इसीलिए राज्यसभा के सभापति हमीद अंसारी ने मायावती से एक लाइन का हाथ से लिखा हुआ इस्तीफा मांगा और फिर ये मंजूर भी हो गया. अब राज्यसभा में बीएसपी के सिर्फ पांच सांसद ही बचे रह गए हैं.

बहनजी के इस्तीफे से कई सवाल खड़े हो गए हैं. उनकी आगे की रणनीति को लेकर जितने मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं. 2014 के लोक सभा चुनाव में बीएसपी का खता तक नहीं खुला और इस साल हुए विधान सभा चुनाव में बीएसपी के बस उन्नीस नेता ही चुनाव जीत पाए. पार्टी को सिर्फ 22.21% वोट मिले. जबकि 2007 के विधानसभा चुनाव में 25.65 फीसदी वोट पा कर बीएसपी के 80 विधायक चुने गए थे. पार्टी के पास तो अब यूपी में इतने एमएलए भी नहीं बचे कि अब कोई राज्य सभा पहुंच पाए.

विधायकों की संख्या के हिसाब से तो बीएसपी अब किसी को एमएलसी भी नहीं बना सकती. 33 साल पुरानी बीएसपी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव ने मायावती की मजबूरी की पोल खोल दी. जिस दिन वोट डाले जा रहे थे उस दिन बहनजी बोली "मीरा कुमार और रामनाथ कोविंद में जो भी जीतेगा, दलित ही देश का राष्ट्रपति बनेगा." एनडीए के दलित उम्मीदवार का मायावती ना तो खुल कर समर्थन कर पायी और ना ही विरोध ही.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या दोनों लोकसभा सांसद हैं. इनके इस्तीफे से गोरखपुर और फूलपुर में उपचुनाव होंगे. ऐसे में क्या मायावती इस चुनाव में किस्मत आजमाएंगी? उनके करीबी एक सांसद बताते है, "बहनजी चुनाव नहीं लड़ेंगी, वैसे भी दस सालों से हम उपचुनाव नहीं लड़ते."

यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती का हर दांव इन दिनों उलटा पड़ रहा है. सारे फॉर्मुले बेकार साबित हो रहे हैं. सहारनपुर में ठाकुरों और दलितों के बीच हुए झगडे में मायावती धर्म संकट में फंस गयी. देखते ही देखते भीम आर्मी दलितों की रहनुमा बन गयी और चद्रशेखर उनके हीरो हो गए. बहनजी के लिए ये मुद्दा ना उगलते बना और ना ही निगलते.

अखिलेश यादव उन्हें बुआ कहते है लेकिन सपा (समाजवादी पार्टी) का साथ मायावती को अभी मंजूर नहीं. कांग्रेस से भी वे दूरी बनाये रखना चाहती है. उन्हें डर है कि अगर कांग्रेस से हाथ मिलाया तो फिर दलित न खिसकने लगे. तो ऐसे में वे क्या करें?

बहिनजी जब लखनऊ में थी तो कई नेताओं को बुला कर उनसे सपा से गठबंधन पर बातचीत की. अतिपिछड़ी जातियां बीएसपी की स्टेपनी और दलित बेस वोट बैंक हुआ करती थीं. पिछड़े अब बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के साथ हैं. यूपी (उत्तर प्रदेश) के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बना कर बीजेपी ने मायावती के वोट बैंक (दलितों) पर भी निशाना साधा है. वैसे भी जाटव को छोड़ कर बाकी दलित जातियां मोदी मैजिक के प्रभाव में है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget