एक्सप्लोरर

अब श्रीराम को 'भगवान' न बताकर दलितों को भड़काने की हुई शुरुआत!

पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू-मुस्लिम के बीच हुए उपद्रव का मसला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक और विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है. उन्होंने हिंदुओं के आराध्य देवता मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को भगवान मानने से इनकार करते हुए ब्राह्मणों के खिलाफ भी काफी जहर उगला है, जिसके बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जीतनराम मांझी को पहले अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए.

सवाल उठता है कि मांझी ने सिर्फ खबरों में बने रहने के लिये ही ये बयान दिया है या फिर उनका मकसद कुछ और है? ऐसे बयानों के जरिये क्या वे दलितों को उच्च सवर्ण जातियों के खिलाफ भड़काने का एक नया माहौल तैयार कर रहे हैं? क्योंकि उन्होंने खुले मंच से दलितों को ये सलाह दी है कि उन्हें ब्राह्मणों से पूजा-पाठ करवाना बंद कर देना चाहिये. ये सोच समाज में ऊंच-नीच की खाई को न सिर्फ और गहरा करेगी, बल्कि एक ही धर्म के दो वर्गों के लोगों के बीच नफ़रत का जहर भी घोलेगी.

लिहाज़ा, मांझी के बयान को मजाक में कही बात मानकर दरकिनार नहीं किया जा सकता. दलितों के दिलो-दिमाग में सवर्णों के खिलाफ नफ़रत के बीज बोने वाली इस लड़ाई को संभाल पाना इसलिये मुश्किल हो जायेगा, क्योंकि अगर इसे बढ़ावा दिया गया तो आने वाले दिनों में इसे अमीर बनाम गरीब के बीच होने वाले संघर्ष का रुप धारण करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी. इतिहास गवाह है कि दुनिया के जिस भी देश ने गृह युद्ध को झेला है, वहां ऐसे ही वर्ग-संघर्ष से उसकी शुरुआत हुई थी. इसलिये मांझी के इस बयान की उस गहराई को समझते हुए गंभीरता से लेना होगा, जिसके जरिये वे दलितों के लिए वर्ग-संघर्ष छेड़ने की एक नई जमीन तैयार कर रहे हैं.

दरअसल, जीतन राम मांझी ने बिहार के जमुई जिले में भीमराव अंबेडकर जयंती के एक कार्यक्रम में अपने बड़बोले बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल लाने के साथ ही तमाम हिन्दू संगठनों को भी हवा दी है. मांझी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि " मैं राम को भगवान नहीं मानता, न ही वे भगवान थे. वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के काल्पनिक पात्र थे. मैं गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि को तो मानता हूं, लेकिन राम को मैं नहीं मानता." उन्होंने ये भी कहा कि देश के सारे सवर्ण और उच्च जाति के कहलाने वाले लोग बाहरी हैं,वे भारत के मूल निवासी नहीं हैं.

मांझी ने ब्राह्मणों पर निशाना साधने के लिए दलितों को पूजा पाठ बंद कर देने की नसीहत देते हुए कहा कि " जो ब्राह्मण मांस खाते हैं और शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं. ऐसे ब्राह्मणों से दूर रहना चाहिए. उनसे पूजा पाठ नहीं कराना चाहिए. आप लोग पूजा पाठ करना बंद कर दीजिए.साथ ही ये भी कह डाला कि शबरी के झूठे बेर को राम ने खाया था."

उनके इस बयान से नाराज बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि मांझी को मन-मस्तिष्क का इलाज कराना चाहिए. अगर राम को नहीं मानते हैं तो अपने नाम में जीतन राम क्यों लिखते हैं. पहले तो उन्हें अपने नाम के साथ जीतन राम जो लिखते हैं, इसे बदल देना चाहिए, अगर राम को नहीं मानते हैं तो." उनके मुताबिक राम को नहीं मानने वाला व्यक्ति भारत की सभ्यता व संस्कृति को जानता ही नहीं है. जीतनराम मांझी की आस्था अगर श्रीराम को भगवान मानने में नहीं हैं तो वे न मानें, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि वे समूचे दलित समुदाय पर अपनी आस्था थोपकर आखिर किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं?

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,,  बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,,  बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget