एक्सप्लोरर

हज में नहीं वीआईपी कोटे की जरूरत, मोदी सरकार के फैसले को सियासी चश्मे से न देखें

हज में वीआईपी कोटा खत्म होना जरूरी था क्योंकि इसमें कोई वीआईपी कंसेप्ट नहीं था. ये सिर्फ हमारे देश में होता था, जिसका कुछ लोग नाजायज फायदा उठाते थे. अब जो भी हज के लिए जाएगा वो एक हाजी के तौर पर जाएगा. हज बिल्कुल एक धार्मिक मसला है. आप मदीने में जाना चाहते हैं और उसमें भी वीआईपी बनकर जाना चाह रहे हैं, ये अजीबोगरीब रियायत थी, जिसे पता नहीं पिछली सरकार ने क्या सोचकर दिया था. मोदी सरकार का ये फैसला स्वागत योग्य है.

हज का पूरा मकसद ये है कि जो कुछ भी आपके पास है, आप अमीर हो या गरीब हो, आप एक बार हज या फिर उमराह के लिए जरूर जाते हैं. इसमें जरूरी चीज ये है कि जो वीआईपी कोटा था उसे हटाया गया है. किसी भी इस्लामिक देश में ऐसा नहीं था कि अलग से वीआईपी कोटा हो.

अपना पैसा खर्च कर हज करने जाएं

अगर जो भी इस्लाम के बारे में थोड़ा सा भी जानता होगा, तो रिलीजन का मतलब ही है ब्रदरहूड. ऐसे में हम रसूख वाले लोगों को रियायत दे रहे हैं और वे लोग वीआईपी बनकर जा रहे हैं. क्यों? अपने मजहबी काम के लिए अपने पैसे खर्च कर आम हजयात्री की तरह जाएं, जैसे हर तरह से होता है.   

विपक्ष के जो लोग भी मोदी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं वो निरर्थक हैं. सवाल उठाने वालों से यह पूछा जाए कि आखिर उनका आधार क्या है. अल्लाह के रिश्तों के बीच प्रभाव और रसूख का फायदा उठाना चाहते हैं.

इसमें सरकार के पैसे बचाने की बात नहीं है. कोई भी देश का नागरिक या आम मुसलमान होगा, वो अधिकार आम मुसलामनों को भी होने चाहिए. इसमें पैसे बचाने की बात नहीं बल्कि उसूलों की बात होनी चाहिए. अगर कुरान के मूल्यों को देखें तो वीआईपी कल्चर की बात ही नहीं है. ये मजहब के भाईचारे पर आधारित है. सब जाते हैं मस्जिद-अल-हरम में, वो जगह सबसे लिए बराबर है, ऐसे में पता नहीं लोग वीआईपी बनकर क्यों जाते हैं.

सवाल उठाने वाले नहीं जानते इस्लाम

हज करने का ये पूरा कंसेप्ट ही इसके खिलाफ है. विपक्ष के लोग अगर ये कह रहा है कि कुछ मुसलमान खास हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें इस्लाम की ही जानकारी नहीं है. अगर कोई भी हाजी या महिला जाना चाहती है तो ये एक ख्वाहिश है. इसमें एक जरूरी चीज ये है कि मैं अपना फर्ज अदा करूं.

उसमें भी आप सरकारी कोटे से जाना चाहते हैं, वीआईपी कोटा लगा रखा है, अपने रसूख का इस्तेमाल करना चाहते हैं. आप तो अच्छे मुसलमान तभी बनेंगे जब आप गरीबों की मदद करेंगे. जो भी कुरान में विश्वास रखता है, वो जरूर मोदी सरकार के इस फैसले का खैर-मकदम करेगा.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]     

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget