एक्सप्लोरर

BLOG: क्या 2020 टी-20 विश्व कप की तैयारियों की झलक दिखने लगी है

21 जुलाई को घोषित टीम बताती है कि भारतीय क्रिकेट ने अब 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

21 जुलाई को जब एमएसके प्रसाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का एलान करने आए तो उनके सामने कुछ सवालों का आना तय था. ये सवाल महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को लेकर होने थे. ये सारे सवाल हुए भी. जिनका जवाब चीफ सेलेक्टर ने दिया. उन जवाबों से आप संतुष्ट हों ना हों लेकिन जवाब मिले. एमएसके प्रसाद ने अंबाती रायडू के विश्वकप टीम में ना चुने जाने की वजह बताई, ऋषभ पंत को क्यों मौके मिल रहे हैं बताया, केदार जाधव और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों पर भी वो बोले. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी चर्चा धोनी को दिए गए ब्रेक को लेकर भी हुई. उनके संन्यास के बारे में भी सवाल किया गया. जिसके जवाब में एमएसके प्रसाद ने कहाकि धोनी इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें संन्यास का फैसला खुद ही करना है. लेकिन इस बारे में वो कोई बात इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि फिलहाल तो धोनी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध ही नहीं थे. आपको बता दें कि धोनी की तरफ से पहले ही ये जानकारी दे दी गई थी कि वो विश्व कप के बाद दो महीने पैरामिलिट्री ट्रेनिंग के लिए जाएंगे. इन सारे सवालों के बीच टीम सेलेक्शन का जो बड़ा पहलू था उस पर विस्तृत बात नहीं हो पाई. 21 जुलाई को घोषित टीम बताती है कि भारतीय क्रिकेट अब अपनी विश्व कप की नाकामी से आगे बढ़कर तैयारी करने की दिशा में है. आप गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि भारत ने 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यही वजह है कि जितने बदलाव आपको टी-20 टीम में देखने को मिलेंगे उतने बदलाव वनडे या टेस्ट टीम में नहीं हैं. पिछली टी-20 टीम के मुकाबले कई सारे बदलाव भारतीय टीम ने पिछली टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी. 2 मैचों की वो टी-20 सीरीज भारतीय टीम को 2-0 से गंवानी पड़ी थी. अब आपको बताते हैं कि रविवार को जो टीम घोषित की गई है उसमें सिर्फ 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले भी टीम में थे. उनके अलावा पूरी टीम में बदलाव है. इस बदलाव का मतलब ये नहीं कि सभी के सभी नए चेहरे टीम में आए हैं. बल्कि इस बदलाव का मतलब है कि टी-20 टीम का संतुलन थोड़ा अलग किया गया है. पिछली टी-20 टीम से वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत और क्रुनाल पांड्या मौजूद हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को फिलहाल आराम देने के इरादे से टीम में नहीं चुना गया है. ये दोनों खिलाड़ी जब वापसी करेंगे तो इन्हें भी टीम में जगह मिल जाएगी. रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी अनुभवी हैं जिन्हें पहले जगह नहीं मिल पाई थी लेकिन अब टी-20 टीम में शामिल किया गया है. असली खबर श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों का आना है. इन सारे के सारे खिलाड़ियों को 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर जगह दी गई है. इसमें राहुल चाहर और नवदीप सैनी नया चेहरा हैं. बाकि खिलाड़ियों ने कुछ मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इन्हें टी-20 विश्व कप तक आजमाया जाएगा. जिसके बाद टी-20 विश्व कप की टीम की अंतिम तस्वीर तैयार करने में मदद मिलेगी. ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है टी-20 विश्व कप 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप में अभी करीब सवा साल का वक्त है. 2020 में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 विश्व कप खेला जाना है. टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया को ग्रुप बी में जगह मिली है. जहां उसके साथ इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं. 2007 मे टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण भारत ने धोनी की कप्तानी में जीता था.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget