एक्सप्लोरर

Exit Poll 2022: क्या 10 मार्च को यूपी रच देगा नया इतिहास?

Exit Poll 2022: देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश 10 मार्च को एक नया सियासी इतिहास रच सकता है. वह इसलिये कि आज आये तमाम एग्जिट पोल के नतीजों ने वहां एक संन्यासी के दोबारा सिंहासन पर बैठने का दावा कर दिया है. इसलिये कि अब तक यूपी की जनता हर पांच साल में अपनी सरकार बदलती आई है. कई दशकों बाद ये पहली बार होगा कि कब सत्तारुढ़ पार्टी ही दोबारा वापसी करेगी. हालांकि किसी भी सर्वे के नतीजों के बारे में पुख़्ता तौर पर कोई ये दावा नहीं कर सकता कि वो बिल्कुल हक़ीक़त के नजदीक ही होगा. 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 228-244 सीट मिलने का अनुमान है. यानी वह आसानी से सरकार तो बना रही है लेकिन पिछली बार के मुकाबले उसकी सीटें कम हो रही है. इसका एक बड़ा कारण किसान आंदोलन को माना जा सकता है लेकिन क्षेत्रवार आये इन नतीजों को देखकर तो ये लगता है कि जाटलैंड कहलाने वाले पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की जोड़ी का जादू भी उस हद तक नहीं चल पाया कि वे बीजेपी के इस मजबूत किले को पूरी तरह से ध्वस्त कर पाते. लिहाज़ा,अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं,तो इसे उनके लिए बड़ा झटका इसलिये माना जाएगा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के मोदी सरकार के फैसले की जमीनी हकीकत समझने में नाकामयाब रहे कि यही बीजेपी के लिये गेम चेंजर साबित हो सकता है.

एग्जिट पोल नतीजों के आसपास ही अगर बीजेपी को सीटें मिलती हैं,तो ये पार्टी आलाकमान के लिए भी चिंता की बात इसलिये होनी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी समेत तमाम दिग्गज़ मंत्रियों-नेताओं की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद वह 300 का आंकड़ा नहीं छू पाई. इसे 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपने लिए शुभ संकेत समझने का भ्रम इसलिये भी नहीं पालना चाहिए कि भले ही सत्ता दोबारा मिल गई लेकिन सीटें कम होने का सीधा-सा मतलब है कि लोगों ने प्रादेशिक चुनाव में भी महंगाई व बेरोजगारी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया. 

रुस-यूक्रैन की जंग के बीच आने वाले दो-तीन दिनों में ही महंगाई आसमान छूने वाली है,जिस पर काबू पाना किसी सरकार के बूते की बात नहीं. लिहाज़ा, इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त विपक्ष इसे एक बड़ा मुड़ा बनाने में कामयाबी हासिल कर सकता है.

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 132 से 148 सीट हासिल कर सकती है और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी 13 से 21 सीट जीत सकती है. जबकि कांग्रेस को महज 4 से 8 सीट मिलने का अनुमान है. लेकिन ये थोड़ा चौंकाने वाला इसलिये है कि पिछले दो साल में प्रियंका गांधी की मेहनत का क्या कांग्रेस को जरा भी फायदा नहीं मिल रहा है? ट

इन नतीजों में अन्य को 2 से 6 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है. अगर कुल वोट प्रतिशत की बात करें को यूपी में बीजेपी को 40.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. जबकि सपा गठबंधन को 33.6, बसपा को 16.7, कांग्रेस को 5.2 और अन्य को 4.0 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. 

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

 

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'

वीडियोज

Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget