एक्सप्लोरर

BLOG: कौन है वो खिलाड़ी जिसकी इन दिनों विराट कोहली से भी ज्यादा है चर्चा

पिछले कुछ दिनों में विराट कोहली दो बार सुर्खियों में आए. एक बार जब वो चोट की वजह से काउंटी खेलने नहीं जा पा रहे थे और दूसरी बार जब फोर्ब्स मैगजीन में उनका नाम आया.

पिछले कुछ दिनों में विराट कोहली दो बार सुर्खियों में आए. एक बार जब वो चोट की वजह से काउंटी खेलने नहीं जा पा रहे थे और दूसरी बार जब फोर्ब्स मैगजीन में उनका नाम आया. इससे उलट एक खिलाड़ी ऐसा है जिसकी चर्चा आजकल रोज ही हो रही है. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में उसका जलवा करोड़ो हिंदुस्तानियों ने देखा है. इसलिए उसका नाम भी ‘हाउसहोल्ड’ हो गया है. भारतीय क्रिकेट फैंस अब ना सिर्फ उस खिलाड़ी के नाम को जानते हैं बल्कि उसके काम को भी जानते हैं. ये खिलाड़ी है अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान. यूं तो राशिद खान पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं लेकिन इस सीजन में जैसा प्रदर्शन उन्होंने किया है उसके बाद से भारतीय क्रिकेट फैंस में भी वो खासे मशहूर हो गए हैं. हालत ये है कि उनके नाम पर इन दिनों रोज ही चर्चा होती है. उनके बारे में ऐसा कहा जाने लगा है कि वो शेन वॉर्न के बाद पहले ऐसे लेग स्पिनर हैं जिनकी इतनी चर्चा हो रही है. जिनके सामने दुनिया के बड़े बड़े बल्लेबाज घबरा रहे हैं. आईपीएल में क्रिकेट फैंस ने देखा है कि राशिद खान के खिलाफ आक्रामक होने वाले बल्लेबाज को जल्दी ही अपना विकेट गंवाकर डगआउट में लौटना पड़ता था. राशिद ने इस सीजन में कुल 17 मैच खेले. इन 17 मैचों में उन्होंने 6.73 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए. सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में राशिद खान दूसरी पायदान पर रहे. जाहिर है उनके नाम पर जमकर चर्चा हुई. BLOG: कौन है वो खिलाड़ी जिसकी इन दिनों विराट कोहली से भी ज्यादा है चर्चा बांग्लादेश के खिलाफ भी चमके राशिद इन दिनों बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें टी-20 सीरीज खेल रही है. अब तक खेले गए दोनों टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को चौंकाया है. पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से हराया. दूसरे टी-20 में उसे 6 विकेट से जीत मिली. तीसरा टी-20 गुरूवार को खेला जाना है. अब मुद्दे पर आते हैं. पहले मैच में राशिद खान ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए. इन 3 ओवरों में 12 गेंद उन्होंने ‘डॉट’ गेंद फेंकी. इससे पहले उन्होंने बल्लेबाजी में भी एक छक्का लगाया था. खैर, पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे राशिद खान. दूसरे मैच में राशिद खान ने 4 ओवर में 12 रन दिए और 4 विकेट झटके. इस मैच में उन्होंने 13 ‘डॉट’ गेंद फेंकी. उन्होंने शाकिब अल हसन और थमीम इकबाल जैसे खतरनाक खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. नतीजा ये हुआ कि बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान के सामने 135 रनों का लक्ष्य था. जिसे अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया. इस बार भी मैन ऑफ द मैच का इनाम राशिद खान को ही मिला. इन प्रदर्शनों की बदौलत वो अपने देश में गजब के लोकप्रिय हो गए हैं. राशिद खान पर क्यों है भारतीयों की नजर राशिद खान पर भारतीय टीम की नजर इसलिए है क्योंकि भारतीय टीम को 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. राशिद खान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज भी आईपीएल में संघर्ष करते दिखे थे. दरअसल राशिद खान का ऐक्शन इतना तेज है कि उनकी गेंद पकड़ी नहीं जा पा रही. वैसे भी लेग स्पिनर बीच बीच में गुगली करता है जबकि राशिद खान ज्यादातर गुगली करते हैं और बीच में लेग स्पिन ‘मिक्स’ कर देते हैं. यही वजह है कि उनकी लेग ब्रेक गेंद अब तक कोई पकड़ नहीं पाया है. उनके तेज ऐक्शन को देखकर ऐसा भी महसूस होता है कि वो अपनी ‘एल्बो’ से भी कुछ कमाल करते हैं. कुल मिलाकर राशिद खान इस वक्त ‘अनप्लेयेबल’ गेंदबाज की तरह हो गए हैं. महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के बाद शायद ही कोई ऐसा लेग स्पिनर हुआ हो जिसको लेकर इतनी चर्चा चली हो. भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच के लिए कई बड़े नामों को आराम दिया है. मैच बंगलुरू में खेला जाना है. जहां भारतीय टीम के रिकॉर्ड्स बहुत अच्छे नहीं हैं. ऐसे में अगर राशिद खान को लेकर भारतीय टीम को सोचना पड़ रहा है तो ये बात साबित होती है कि एक क्वालिटी स्पिनर बड़ी से बड़ी टीम के खिलाड़ियों का पसीना निकाल देता है.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget