एक्सप्लोरर

BLOG: पीएम मोदी और राहुल को वाजपेयी और राजीव गांधी के रिश्ते से सीख लेनी चाहिए

राजीव गांधी की हत्या के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में बताया था कि वह 1988 में इलाज के लिए अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन साधनों के अभाव के कारण नहीं जा पा रहे थे तब राजीव गांधी के प्रधान मंत्री कार्यालय से उनको अमेरिका जाने का न्योता मिला था.

जब भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विदेश के दौरे पर जाते हैं विपक्ष, विशेष रूप से राहुल गांधी के हमले तेज़ हो जाते हैं जिसको लेकर भाजपा और कटु हो जाती है और इस मुद्दे को देश के सम्मान से जोड़ देती है. दरअसल इस किस्म की घटनाएं सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक शिष्टाचार का अभाव बताता है. ताली दोनों हाथ से बजती है.

स्मरण रहे की मोदी जी ने विपक्ष की निंदा करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है चाहे वह विदेश की धरती हो या देश में. प्रधान मंत्री की भाषा पिछले प्रधानमंत्रियों से भिन्न रही है. राजीव गांधी की हत्या के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में बताया था कि वह 1988 में इलाज के लिए अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन साधनों के अभाव के कारण नहीं जा पा रहे थे तब राजीव गांधी के प्रधान मंत्री कार्यालय से उनको अमेरिका जाने का न्योता मिला था. स्मरण रहे की 1988 में वाजपेयी जी सांसद भी नहीं थे.

इसी प्रकार जब नरसिम्हा राव प्रधान मंत्री थे तो अटल बिहारी वाजपेयी को एक भारतीय संसदीय दल के नेता के रूप में जिनेवा भेजा गया था जहां वाजपेयी जी ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का पक्ष पुरजोर ढंग से रख कर संयुक्त राष्ट्र के मानव अधिकार सम्मलेन में भारत को एक बड़ी जीत दिलाई थी. भूपेश गुप्ता व इंदिरा गांधी कट्टर राजनीतिक विरोधी रहे थे लेकिन दोनों का एक दूसरे के प्रति अपार सम्मान था.

संसद के गलयारों में आज राहुल और अमित शाह अगर आमने सामने आ जाएं तो शायद वह नमस्ते कहे बिना या हाथ मिलाये बिना आगे बढ़ जाएंगे. लेकिन यह देश की राजनीतिक संस्कृति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल और शाह समर्थकों को अरुण जेटली व आनंद शर्मा की दोस्ती का भी संज्ञान लेना चाहिए. अभी हाल में जब तीन तलाक को लेकर राज्यसभा में सरकार व विपक्ष में तनातनी थी तब भी अरुण जेटली ने आनंद शर्मा के जन्मदिन पर केक मंगवाया और अपने चेम्बर में कटवाया.

वैचारिक मदभेद, राजनीति अपनी जगह लेकिन लोकतंत्र में मानवीय मूल्यों और शिष्टाचार से कोई टकराव नहीं है. .प्रश्न यह उठता है की रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने में पहल कौन करे -- कुछ का मानना है की सत्ता पक्ष की ओर से शुरुआत होनी चाहिए. अच्छी बात की पहल जो करे, बड़प्पन उसका ही होगा लेकिन शर्त यह है की दोनों पक्ष कटुता कम करने के प्रति कटिबद्ध हों. नहीं तो केरल और बंगाल का राजनैतिक खूनखराबा और समाज में टूट और टकराव का माहौल देश की राजनीति, सभ्य समाज, स्वस्थ लोकतंत्र और विकास का अच्छा सूचक नहीं है.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम?  (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV?  #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget