एक्सप्लोरर

अपनी बेटी को धोनी ने कैसे समझाया कि अभी तो वो जवान हैं

ये कहानी पापा और बिटिया के बीच की मौजमस्ती की है. अभी 7 जुलाई को ही धोनी 37 साल के हुए हैं. जन्मदिन की पार्टी थी तो दोस्तों यार ने दिल खोलकर बधाई दी. सबसे ज्यादा मजेदार बात कही धोनी की बिटिया ज़ीवा ने, ज़ीवा ने पापा को भेजे मैसेज में कहा- हैप्पी बर्थडे पापा, यू आर गेटिंग ओल्डर यानी पापा, जन्मदिन की शुभकामनाएं आप बूढ़े हो रहे हैं. ज़ीवा की मासूमियत भरी ये बात पर सभी के चेहरे खिल गए.

ये कहानी पापा और बिटिया के बीच की मौजमस्ती की है. अभी 7 जुलाई को ही धोनी 37 साल के हुए हैं. जन्मदिन की पार्टी थी तो दोस्तों यार ने दिल खोलकर बधाई दी. सबसे ज्यादा मजेदार बात कही धोनी की बिटिया ज़ीवा ने, ज़ीवा ने पापा को भेजे मैसेज में कहा- हैप्पी बर्थडे पापा, यू आर गेटिंग ओल्डर यानी पापा, जन्मदिन की शुभकामनाएं आप बूढ़े हो रहे हैं. ज़ीवा की मासूमियत भरी ये बात पर सभी के चेहरे खिल गए. धोनी ने कुछ घंटों के भीतर ही मैदान में गजब का प्रदर्शन किया. स्कोरबोर्ड पर इतनी बार उनका नाम लिखा हुआ था कि समझ नहीं आ रहा था कि सबकुछ वो खुद से ही कर रहे हैं क्या...ऐसा लगा कि पापा धोनी बिटिया ज़ीवा को मैदान में अपने दमखम के साथ साबित कर रहे हैं कि वो अभी बिल्कुल बूढ़े नहीं हुए हैं. बाल थोड़े पक भी गए हैं तो क्या हुआ, अभी उनकी आंखे, उनके रिफलेक्शन, उनकी चुस्ती फुर्ती सब टॉप पर है.

आपको बता दें कि धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच 5 कैच लिए. 1 रन आउट भी किया. इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक में धोनी का नाम दर्ज हो गया. एक ही टी-20 मैच में पांच कैच लेने वाले धोनी दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं. इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में पचास से ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया. अब समझ आया कि धोनी क्यों ज़ीवा को समझा रहे हैं कि अभी तो वो जवान हैं.

नए नए खिलाड़ियों ने खूब छोड़े कैच

धोनी की उम्र की तुलना में नौजवान खिलाड़ियों की चुस्ती फुर्ती नदारद दिखी. तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जीवनदान देने में भारत के कम उम्र के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा. मैच के छठे ओवर में जेसन रॉय का कैच चाहर ने छोड़ा. गेंद बाउंड्री लाइन के ऊपर से जा रही थी लेकिन आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी ऐसे कैचों को बारीकी से जज करते हैं. चाहर के जजमेंट में वो बात नहीं दिखी. अगले ही ओवर में बटलर को जीवनदान मिला. इस बार चहल की गेंद पर सिदार्थ कौल ने कैच छोड़ा. गेंद उनसे दूर थी. उन्होंने ठीक ठाक दूरी दौड़ कर तय की लेकिन गेंद तक पहुंच जाने के बाद कैच का छोड़ना उनकी तैयारी में कमी को दिखाता है. चौदहवें ओवर में चहल ने एक कैच छोड़ दिया. इस बार इयन मॉर्गन के बल्ले से टॉप एज निकला था जिसे लपकने में यजुवेंद्र चहल गलती कर गए. लगे हाथ कैच छोड़ने वाले खिलाड़ियों की उम्र भी जान लीजिए जिससे खिलाड़ी की चुस्ती फुर्ती का उम्र कनेक्शन भी समझ आ जाए. दीपक चाहर करीब 26 साल के हैं. सिदार्थ कौल और यजुवेंद्र चहल करीब 28 साल के हैं. यानी तीनों के तीनों खिलाड़ी धोनी से करीब दस साल छोटे हैं.

धोनी ने नहीं की कोई भी गलती

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के स्कोरकार्ड को ध्यान से देखिए. गेंदबाजों का नाम बदलता दिखेगा लेकिन ज्यादातर गेंदबाजों के साथ नाम जुड़ा है धोनी का. धोनी ने विकेट के पीछे पहला कैच लपका जेसन रॉय का. स्लोवर बॉल पर एज लगा और गेंद सुरक्षित धोनी के दस्ताने में थी. धोनी ने इसके बाद मॉर्गन का शानदार कैच लपका.

हेल्स को पवेलियन भेजने में भी धोनी का ही रोल रहा. हार्दिक पांड्या की गेंद पर हेल्स चूके और धोनी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया. बेयरस्टो के आउट होने की कहानी भी बिल्कुल रॉय या हेल्स की तरह ऐक्शन रीप्ले रही. फर्क सिर्फ गेंदबाज का था. बेयरस्टो ने हार्दिक पांड्या की गेंद को खेलने में गलती की और धोनी तो रविवार को कोई भी गलती ना करने की सोच कर आए थे. अब तक धोनी के चार कैच हो चुके थे. लिएम प्लंकेट को धोनी के हाथों कैच कराकर सिद्धार्थ कौल ने पवेलियन भेजा. धोनी इतने पर भी नहीं रूके तो उन्होंने एक बल्लेबाज को रन आउट भी करा दिया. इस बार उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर क्रिस जॉर्डन को पवेलियन भेजा. आखिरी गेंद पर एक रन भी बचाया. अब आप ही बताइए धोनी बूढ़े हुए हैं क्या?

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें,  समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget