एक्सप्लोरर

BLOG: क्यों धोनी को जीतते देखना चाहता है पूरा देश?

आज एक आम क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट मैच को क्रिकेट मैच की तरह देखना नहीं चाहता. देखेगा भी नहीं. हो सकता है कि हैदराबाद के समर्थकों में से भी कुछ लोग धोनी को जीतते देखना चाहते हों.

आज एक आम क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट मैच को क्रिकेट मैच की तरह देखना नहीं चाहता. देखेगा भी नहीं. हो सकता है कि हैदराबाद के समर्थकों में से भी कुछ लोग धोनी को जीतते देखना चाहते हों. धोनी चेन्नई के अलावा किसी और भी टीम की कप्तानी कर रहे होते तो भी लोग धोनी का साथ देते. ऐसा क्यों? इस सवाल का पहला जवाब तो स्वाभाविक तौर पर यही है कि लीग ‘इंडियन’ है तो इसे क्यों ना एक ‘इंडियन’ कप्तान जीते. लेकिन सच इससे कहीं आगे का है. सच ये है कि एक आम हिंदुस्तानी धोनी को जीतते देखना चाहता है. एक आम क्रिकेट फैन खुद को धोनी से ‘कनेक्ट’ करता है. ऐसा नहीं है कि धोनी करोड़ों क्रिकेट फैंस से जाकर मिले हैं लेकिन करोड़ों क्रिकेट फैंस को लगता है कि धोनी उनके ही बीच के हैं. इसके पीछे है धोनी की कहानी. उनके संघर्ष. उनका पारिवारिक ‘बैकग्राउंड’. एक छोटे से शहर से निकलकर टीम इंडिया में जगह बनाना. जगह मिलने के बाद धमाका करना. कप्तानी हासिल करना. टीम को कामयाब बनाना. ये कुछ बातें हैं जो लोगों में धोनी को लेकर एक प्यार जगाती हैं. इस देश के क्रिकेट प्रेमियों को धोनी को ‘महानता’ की कसौटी पर नहीं बल्कि ‘प्यार और स्नेह’ की कसौटी पर परखा है. जाहिर है आज जब दो साल के बैन के बाद उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस सीजन के फाइनल में पहुंची है तो करोड़ों भारतीय अपने सबसे चहेते खिलाड़ी को जीतते देखना चाहते हैं. ये प्यार धोनी ने अपने खेल से कमाया है. अगर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को धोनी का ‘गॉडफादर’ मान भी लिया जाए तो ये नहीं भूलना चाहिए कि जब वो धोनी के ‘गॉडफादर’ बने उससे कहीं पहले धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपनी साख बना ली थी. आमलोगों में धोनी को लेकर जो प्यार है उसके पीछे उन पर बनी फिल्म भी है. जिससे उनकी पहुंच और व्यापक हुई है. क्रिकेट में दिलचस्पी ना रखने वालों को भी पता है कि धोनी का संघर्ष कितना व्यापक रहा है. BLOG: क्यों धोनी को जीतते देखना चाहता है पूरा देश? बड़ी कामयाबियों के चलते धोनी को मिला प्यार धोनी को हमेशा एक ऐसे कप्तान के तौर पर देखा गया जो जीतने पर इतराते नहीं और हारने पर घबराते नहीं. उन्हें प्रयोग करने में मजा आता है. वो अनप्रेडिक्टेबल हैं. वो टी-20 फाइनल में जोगिंदर सिंह से गेंदबाजी करा सकते हैं. वो वर्ल्ड कप फाइनल में खुद बल्लेबाजी करने पहले आ सकते हैं. वो निडर हैं. उन्हें अपनी आलोचना से डर नहीं लगता. इसीलिए जब वो टी-20 वर्ल्ड कप जीत लेते हैं, 2011 का वर्ल्ड कप जीत लेते हैं तो उन्हें मिस्टर कूल, मिस्टर सुपरकूल जैसी उपमाएं मिलती हैं. उनके ‘एक्स फैक्टर’ का हर कोई दीवाना हो जाता है. वही धोनी जब आईपीएल खेलने आते हैं तो अलग अलग देशों के खिलाड़ियों के साथ भी वैसा ही सामंजस्य बिठा लेते हैं जैसे उनके साथ लंबे समय तक खेले हों. अब तक खेले गए 11 सीजन में से 2 सीजन में चेन्नई की टीम प्रतिबंध की वजह से खेली नहीं थी. बचे रह गए 9 सीजन में से 7 सीजन में चेन्नई की टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है जो ये बताता है कि धोनी किस कमाल मिट्टी के बने कप्तान हैं. 2 बार उनकी टीम चैंपियन भी बन चुकी है. चेन्नई की टीम को भले ही स्पॉट फिक्सिंग के मामले के बाद दो साल के लिए बैन किया गया था लेकिन अब जबकि धोनी की टीम ने वापसी की है तो उसके साथ लोगों का ‘कनेक्ट’ गजब का है. BLOG: क्यों धोनी को जीतते देखना चाहता है पूरा देश? इस सीजन में धोनी और सीएसके का प्रदर्शन    धोनी की टीम इस सीजन में सबसे उम्रदराज टीमों में शुमार है. इक्का दुक्का खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर खिलाड़ी 35 साल से ज्यादा के हैं. धोनी खुद भी इसमें शामिल हैं. बावजूद इसके उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्हें फाइनल तक पहुंचने के लिए किसी तरह का संघर्ष नहीं करना पड़ा. संघर्ष से आशय ये है कि उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा कभी नहीं था. धोनी ने पूरे सीजन में टीम को फ्रंट सी लीड किया है. वो इस सीजन में अब तक 15 मैचों में 455 रन बना चुके हैं. इसमें 3 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का है. बतौर विकेटकीपर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इस सीजन में लीग मैच से लेकर पहले क्वालीफायर तक हर मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को मात दी है. आज करोड़ों हिदुस्तानी धोनी के माथे पर एक और जीत का सेहरा देखना चाहते हैं.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज  #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget