एक्सप्लोरर

BLOG: अच्छा ही हुआ कि टॉप-4 में कोई टीम तुक्के से नहीं पहुंची

रविवार को 56 मैच के बाद आईपीएल की टॉप-4 टीमें तय हो गईं. हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और राजस्थान. इन चारों टीमों में एक समानता है. वो ये कि ये चारों ही टीमें आईपीएल चैंपियन रह चुकी हैं.

रविवार को 56 मैच के बाद आईपीएल की टॉप-4 टीमें तय हो गईं. हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और राजस्थान. इन चारों टीमों में एक समानता है. वो ये कि ये चारों ही टीमें आईपीएल चैंपियन रह चुकी हैं. राजस्थान ने 2008 में, चेन्नई की टीम ने 2010 और 2011 में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012-2014 में खिताब पर कब्जा किया था. 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल जीता था. इसके अलावा बड़ी बात ये भी है कि बैन के बाद इस सीजन में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स, दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यानी प्लेऑफ की तस्वीर अब साफ हो गई है. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा वो कोलकाता और राजस्थान के बीच मुकाबले को जीतने वाली टीम से भिड़ेगी. एलीमिनिटेर में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. इसमें से जो भी टीम हारेगी वो बाहर हो जाएगी. आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम थोड़ी ‘अनलकी’ कही जाएगी जिसने लीग के शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में ‘कंसिसटेंसी’ की कमी से वो टॉप 4 टीमों में जगह नहीं बना पाई. वरना बाकी बची 3 टीमों में से कोई भी प्लेऑफ खेलने के लिए डिसर्व नहीं करता था. दिल्ली की टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी. मुंबई और बैंगलोर की टीम ने आखिरी कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा जरूर कर ली थीं लेकिन पूरे सीजन को पैमाना बनाकर देखा जाए तो ये दोनों टीमें खराब खेलीं. BLOG: अच्छा ही हुआ कि टॉप-4 में कोई टीम तुक्के से नहीं पहुंची आईपीएल की साख के लिए भी अच्छा है प्लेऑफ का लाइन-अप    आईपीएल में तमाम तरह के विवाद होते रहे हैं. यहां तक कि स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी जैसी बातें भी हुईं. इस साल भी कुछ टीमों ने जिस तरह से आखिरी कुछ मैचों में प्रदर्शन किया, उससे दबी जुबान लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि अचानक कई नतीजे चौंकाने वाले आने लगे हैं. ये बात हर कोई जानता है कि क्रिकेट के खेल में सट्टेबाजी की रकम तब और बढ़ जाती है जब मैच में अप्रत्याशित नतीजे आएं. जरा सोचिए, लीग के आखिरी मैच तक इस बात की संभावना बनी हुई थी कि चौथे पायदान पर फेरबदल हो सकता है. ये आईपीएल की साख के लिए अच्छा है कि कोई उलटफेर नहीं हुआ. जिन चार टीमों ने पूरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था वो चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंच गईं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस ने आखिरी कुछ मैचों में दम जरूर लगाया लेकिन वो बाजी पलट नहीं पाए. ये दोनों ही टीमें 14-14 मैचों में 6-6 जीत हासिल कर पाईं. चारों टॉप टीमों में होगी लड़ाई जबरदस्त प्वाइंट टेबल में पहले नंबर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 में से 9 मैच जीते, चेन्नई ने भी 14 में से 9 मैच जीते. कोलकाता के खाते में 8 और राजस्थान के खाते में 7 जीतें आईं. मुकाबला अब और जबरदस्त इसलिए होगा क्योंकि इस सीजन में इन चारों ही टीमों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. ताकत और कमजोरी के मामले में सभी चार टीमों में बहुत मामूली फर्क हैं. कोई भी टीम आसानी से मैदान छोड़ने वाली नहीं है. चारों ही टीमों को बड़े मैचों में भावनाओं को संभालना आता है. राजस्थान रॉयल्स तो इस लीग की पहली चैंपियन टीम है. उसके अलावा भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है. चेन्नई की टीम 2 बार चैंपियन रहने के साथ साथ 4 बार उपविजेता रही है. कोलकाता की टीम भी दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है. सनराइजर्स हैदराबाद भी 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. जाहिर है आईपीएल का ये आखिरी हफ्ता ऐक्शन से भरपूर रहने वाला है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? |  Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget