एक्सप्लोरर

BLOG: 4 बातें जो विराट कोहली के लिए बन सकती हैं ‘टेंशन’

6 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को असली परेशानी टेस्ट सीरीज में ही होगी. टेस्ट सीरीज के नतीजे से ही टीम इंडिया और उसके कप्तान विराट कोहली की साख बननी या बिगड़नी है.

यूं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की. अगर पहले मैच का फैसला डकवर्थ लुइस नियम के तहत ना निकला होता तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका था. खैर टी-20 सीरीज के बराबरी पर खत्म होने के बाद अब टेस्ट सीरीज की बारी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को असली परेशानी टेस्ट सीरीज में ही होगी. टेस्ट सीरीज के नतीजे से ही टीम इंडिया और उसके कप्तान विराट कोहली की साख बननी या बिगड़नी है. आपको बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले इन दिनों टीम इंडिया सिडनी में प्रैक्टिस मैच खेल रही है. प्रैक्टिस मैच में कुछ ऐसी बातें दिखी हैं जो विराट कोहली के लिए ‘टेंशन’ का सबब हैं. पृथ्वी शॉ की चोट है पहली टेंशन शुक्रवार को बुरी खबर आई कि पृथ्वी शॉ चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएँगे. दरअसल, प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन पृथ्वी शॉ को चोट लग गई थी. डीप मिडविकेट बाउंड्री पर एक कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं टखने में चोट लग गई है. हाल ही में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत करने वाले पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान करीब ढाई सौ रन बनाए थे. इसके अलावा इस प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने शानदार आत्मविश्वास दिखाते हुए 66 रनों की पारी खेली थी. टीम मैनेजमेंट अब तक ये सोच रही थी कि उनके साथ केएल राहुल या मुरली विजय में से किसे मौका दिया जाए, लेकिन उनके पहला टेस्ट ना खेलने से पूरा समीकरण बदल गया है. BLOG: 4 बातें जो विराट कोहली के लिए बन सकती हैं ‘टेंशन’ केएल राहुल की फॉर्म है दूसरी टेंशन   केएल राहुल शानदार बल्लेबाज हैं. वो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्हें कप्तान विराट कोहली का भरोसा भी हासिल है. परेशानी ये है कि काफी लंबे समय से वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. प्रैक्टिस मैच में भी वो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. जो बहुत बड़ा झटका है. इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी उनका बल्ला खामोश था. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था. लेकिन जिन परिस्थितियों में वो शतक लगाया गया था उससे टीम को कोई फायदा नहीं हुआ. उल्टा एक बड़े वर्ग ने ये सवाल जरूर उठाया कि केएल राहुल ने उस टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने की कोशिश क्यों नहीं की. नंबर 6 पर रोहित या विहारी की टेंशन रोहित शर्मा अनुभवी खिलाड़ी हैं. लिमिटेड ओवरों के खेल में वो बड़े मैच विनर हैं. टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित करने का उन्हें एक और मौका मिला है. अगर पिछली सीरीज के प्रदर्शन का आधार लें तो उनकी जगह टीम में नहीं बनती थी. बावजूद इसके मौजूदा फॉर्म के आधार पर वो ऑस्ट्रेलिया भेजे गए हैं. प्रैक्टिस मैच में उन्होंने 40 रन बनाए. दूसरी तरफ हनुमा विहारी हैं. जो नए हैं. इंग्लैंड में अपने टेस्ट करियर के शुरूआती मैच में ही 56 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में 53 रन बना दिए हैं. अब विराट कोहली के लिए तनाव ये होगा कि वो फाइनल प्लेइंग 11 में किसे शामिल करें. रोहित शर्मा के पास अनुभव है और हनुमा विहारी के पास खुद को साबित करने की भूख. BLOG: 4 बातें जो विराट कोहली के लिए बन सकती हैं ‘टेंशन’ स्पिनर्स हैं विराट की चौथी टेंशन आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव. इन तीन में दो स्पिनर्स को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलनी है. ऑस्ट्रेलियाई पिचों को देखते हुए वो दो स्पिनर्स कौन से होंगे ये चुनना विराट कोहली का ही काम है. प्रैक्टिस मैच में जडेजा और अश्विन फिलहाल गेंदबाजी कर रहे हैं. कुलदीप यादव टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. जडेजा और अश्विन दोनों के साथ इस बात का फायदा है कि वो निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जडेजा की फील्डिंग भी शानदार है. ऐसे में हर खिलाड़ी की कमी और ताकत का सही आंकलन कर विराट कोहली को सही फैसला लेना होगा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका,  3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget