एक्सप्लोरर

Opinion: 'क्राइम एंकरिंग कर पाओगी, डर तो नहीं लगेगा?', चुनौतीपूर्ण था वो लम्हा

मैंने स्टार न्यूज़ चैनल में अपने करियर की शुरुआत एक बड़े सिलेब्रिटी चैट शो से की. इसमें हमने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान जैसे क़रीब सौ स्टार्स के साथ इंटर्व्यू किए. ये शो क़रीब तीन साल तक चला. इस एंटरटेनमेंट शो के बाद मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा अगला शो एक क्राइम शो होगा. मुझे याद है जब मेरी सीनियर ने मुझे बुलाकर पूछा था कि क्राइम एंकरिंग कर पाओगी? डर तो नहीं लगेगा? क्राइम लोकेशंस पर जाना होगा वहां से रिपोर्टिंग भी करनी होगी, कर लोगी न?
सच कहूं तो मन में डर था. लेकिन काम करने की इच्छा भी थी. कुछ नया करना चाहती थी. अपने लिए एक नई पहचान बनाना चाहती थी. मैंने इसे एक नई चुनौती की तरह लिया और हां कर दी. कुछ दिन बाद शो लॉन्च हुआ सच्ची घाटना, शुरुआत में ये शो क्राइम अगेंस्ट वीमेन पर आधारित था. यही वजह थी कि चैनल को एक फीमेल एंकर की तलाश थी. लेकिन धीरे-धीरे शो का दायरा बढ़ गया. 

यह पहली बार था जब मैं इस तरह के शो का हिस्सा थी. यह मेरे लिए एक नई शैली थी. सच्ची घटना का एंकर और चेहरा बनना बहुत चुनौतीपूर्ण था. जब मैंने एंकरिंग करना शुरू किया, तब मुझे अहसास हुआ कि हमारे देश में कितनी बड़ी संख्या में अपराध हो रहे हैं. आप आमतौर पर अपराध की घटनाओं पर ध्यान नहीं देते हैं. जब तक आप व्यक्तिगत रूप से प्रभावित नहीं होते. जब मैंने क्राइम एंकरिंग शुरू की तब मैंने पीड़ितों का दर्द जाना और महसूस भी किया. 

लेकिन जैसे-जैसे यह शो मेरे जीवन का हिस्सा बनता गया तो यह मेरे लिए रोजमर्रा की बात हो गई सुनती थी फर्क पड़ता था. लेकिन मैं आदि हो गई दर्द और काम के बीच जो लाइन थी वो धुंधली होती चली गई.   

जब मैंने शो शुरू नहीं किया था तब मैं सोचती थी कि कैसे पुलिस वाले पीड़ितों से सवाल पूछते हैं और जांच करते हैं. वो इतने निर्दयी और कठोर कैसे हो सकते हैं कि वो पीड़ितों और उनके परिवारवालों से बिना किसी संवेदना के सवाल पूछ सकते हैं. लेकिन शो के साथ साथ मैंने भी जाना कि कैसे क्राइम भी हमारे समाज का हिस्सा है और इसका सामना कभी-कभी दिल को मजबूत करके करना पड़ता है.  

इससे मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया. इसके बाद जब भी मैं किसी पुलिसवाले का इंटरव्यू करती थी तो मैं उनकी स्थिति समझ पाती थी. मेरी तरह ही यह उनकी भी नौकरी ही थी. क्राइम शो की हमेशा से ऑडियंस रही है लेकिन हर एक घटना को बहुत ही ध्यान से लिखना और प्रेजेंट करना पड़ता है. मुझे लगता है की क्राइम की खबरें पढ़ते वक्त आप पर इतना असर नहीं पड़ता जितना की उन्हें देखते वक्त, यही वजह है कि हम पीड़ितों के दर्द से भलीभांति वाकिफ हो जाते हैं. 

क्राइम एंकरिंग करने के बाद मुझे लोगों ने और गंभीरता से लेना शुरू किया. उन्हें यह महसूस हुआ कि मैं बस एक खूबसूरत एंटरटेनमेंट एंकर ही नहीं बल्कि क्राइम शो एंकरिंग भी बखूबी कर सकती हूं.

[ये आर्टिकल पूरी तरह से निजी राय पर लिखा गया है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News:  अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget