एक्सप्लोरर

Yakuza Karishma EV: बाइक से भी सस्ती है ये इलेक्ट्रिक कार, 60 किलोमीटर की देगी रेंज

Yakuza Karishma Mini Electric Car: अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपको बाइक की ही कीमत में कार खरीदने का ऑप्शन मिल जाए, तो कैसा रहेगा. दो लाख रुपये की रेंज में भी मार्केट में कार मौजूद है.

Yakuza Karishma: अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और आपका बजट केवल दो लाख रुपये है. लेकिन इस बजट में आपको कार ढूंढने में दिक्कत हो रही है, तो यहां आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से भी कम है. याकुजा करिश्मा इसी रेंज की एक इलेक्ट्रिक कार है. इस कार को भारतीय बाजार में बिक रही सबसे छोटी और सस्ती कारों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

मिनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज

याकुजा करिश्मा एक मिनी इलेक्ट्रिक कार है. ये कार एक एवरेज बाइक से भी सस्ती है. ये एक 3-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जो कि सिंगल चार्जिंग में 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को 6 से 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है. ये कार टाटा नेनो और MG कॉमेट ईवी को कड़ी टक्कर देती है.

इलेक्ट्रिक कार का एक्सटीरियर

याकुजा करिश्मा का डिजाइन भी शानदार है. इस कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल लगी है. मॉडर्न एलईडी हेडलैम्प के साथ इस कार को सजाया गया है. इस कार में एलईडी DRL का भी प्रयोग किया गया है. याकुजा की कार में एडजस्टेबल साइड मिरर भी लगे हैं. वहीं इस कार में लगे न्यू जेनेरेशन अलॉय व्हील कार को स्टाइलिश लुक देते हैं.

याकुजा करिश्मा का इंटीरियर

याकुजा करिश्मा की ये बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार मल्टी-स्पीड स्मार्ट डिजाइन के साथ मार्केट में मौजूद है. इस कार को कई एडवांस फीचर्स से लैस बनाया गया है. कार में वेंटिलेटेड रूफ का फीचर दिया गया है. कार में तीन लोग आसानी से सफर कर सकते हैं. टू-एयर ब्लोअर भी इस कार में लगे हैं. साथ ही रिवर्स पार्किंग कैमरा का फीचर भी इस कार में दिया गया है.

इलेक्ट्रिक कार की प्राइस और बुकिंग

याकुजा की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1,75,000 रुपये है. इस कार को याकुजा ईवी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक किया जा सकता है. याकुजा की ये इलेक्ट्रिक कार एक आम आदमी की रेंज में आने वाली कार है, जिसमें 3 लोग आसानी से घूम सकते हैं. इस कार की बैटरी कैपेसिटी 60v45ah है. इस इलेक्ट्रिक कार में टाइप-2 चार्जर कनेक्शन दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Mahindra XUV 3XO Bookings: महिंद्रा XUV 3XO के खरीदार हो जाएं तैयार, आज से शुरू हो रही गाड़ी की बुकिंग

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget