एक्सप्लोरर

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका! इतनी छोटी कार देखी है कभी? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

World's smallest Micro Car: इस अनोखी माइक्रोकार के हल्के वजन के कारण इसे एक व्यक्ति भी धक्का देकर कहीं भी ले जा सकता है. ये कारें ज्यादातर रेड, व्हाइट और ब्लू कलर्स में मिलती है.आइए डिटेल्स जानते हैं.

पील ट्राइडेंट को दुनिया की सबसे छोटी दो सीटों वाली कार माना जाता है. इसे 1960 के दशक में आइल ऑफ मैन में स्थित पील इंजीनियरिंग कंपनी ने बनाया था. यह कार दिखने में छोटी है, लेकिन इसमें दो लोग आराम से बैठ सकते हैं.

डिजाइन की बात करें तो पील ट्राइडेंट एक बेहद अलग और अनोखी कार है, जिसका सबसे खास हिस्सा-इसका ऊपर की ओर खुलने वाला गोल गिलास जैसा गुंबद है. इस कार में सिर्फ तीन पहिए होते हैं और इसकी छोटी बनावट इसे बिल्कुल किसी खिलौने या स्पेसशिप जैसा लुक देती है. अंदर की ओर देखें तो इसमें दो वयस्कों के बैठने की जगह होती है. यह खास डिजाइन ही इसे दुनिया की सबसे छोटी दो-सीटर कार बनाता है, और आज भी यह अपने इस रिकॉर्ड के लिए जानी जाती है.

कैसा है इंजन और परफॉर्मेंस?

  • इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो पील ट्राइडेंट में 49 सीसी का छोटा सा इंजन लगा होता है, जो इसे एक स्कूटर जैसी पावर देता है. यह वही इंजन है जो पहले पील पी50 में इस्तेमाल किया गया था. इसकी टॉप स्पीड करीब 40 मील प्रति घंटा यानी लगभग 65 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जाती है, जो शहर के अंदर या शॉर्ट डिस्टेंस जर्नी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है.

  • बता दें कि इसकी माइलेज भी कमाल की है – ये लगभग 50 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल खर्च करती है, जिससे इसे काफी किफायती कार माना जाता है. एक दिलचस्प बात ये भी है कि इसमें कोई रिवर्स गियर नहीं होता, लेकिन पीछे एक हैंडल दिया गया है, जिसकी मदद से इसे हाथ से धक्का देकर आसानी से पीछे ले जाया जा सकता है.

कितनी है इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज?

  • दरअसल, आज के इलेक्ट्रिक दौर को ध्यान में रखते हुए, पील ट्राइडेंट का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी मौजूद है. ये इलेक्ट्रिक मॉडल एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 किलोमीटर तक चल सकता है. इस वर्जन को खासतौर पर शहरों, मॉल्स या रिसॉर्ट्स जैसे ऐसे स्थानों के लिए बनाया गया है, जहां जगह कम होती है और प्रदूषण से बचाव की जरूरत ज्यादा होती है. 

कितनी है लंबाई?

  • पील ट्राइडेंट कार का आकार और वजन भी काफी खास है. इसकी लंबाई सिर्फ 72 इंच यानी लगभग 6 फीट है और चौड़ाई महज 42 इंच है. इसका कुल वजन लगभग 90 किलो है, जिससे यह इतनी हल्की बन जाती है कि एक व्यक्ति इसे हाथ से भी कहीं ले जा सकता है. रंगों की बात करें तो ये कार लाल, नीले और सफेद रंग में मिलती है. वहीं, पील P50 का एक फ्यूशिया रंग वाला वर्जन भी लोगों में काफी पसंद किया जाता है.

  • अगर इसकी कीमत औ की बात करें तो, पील ट्राइडेंट कोई आम कार नहीं है जिसे हर कोई डीलरशिप से खरीद सके. यह एक लिमिटेड एडिशन माइक्रोकार है, जिसकी कीमत करीब 12,500 पाउंड यानी लगभग 20 लाख रुपये तक होती है. इसे ज्यादातर कार कलेक्शन करने वाले लोग, विंटेज कार प्रेमी या फिर खास माइक्रोकार के दीवाने लोग खरीदते हैं. इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी कुछ ही चुनिंदा बाजारों में सीमित मात्रा में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: रिवर्स गियर में कितनी तेज दौड़ सकती है कार? सच जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi N1 Vehicle Ban 2027: 2027 से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन बंद
2027 से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन बंद
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget