एक्सप्लोरर

Scooter Comparison: होंडा डियो 125 या टीवीएस एनटॉर्क 125, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर 

टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा डियो 125 की तुलना में अधिक वेरिएंट, फीचर्स और प्राइस के विकल्प के साथ आता है. यह डियो 125 की तुलना में अधिक परफॉर्मेंस भी देता है.

TVS Ntorq 125 vs Honda Dio 125: होंडा ने हाल ही में अपने डियो 125 स्कूटर को बाजार में लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 83,400 रुपये से शुरू होती है.  ग्राज़िया और एक्टिवा 125 के बाद यह होंडा का इस सेगमेंट में तीसरा प्रोडक्ट है. यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट है, जिसका मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क से होता है. तो चलिए जानते हैं दोनों में से कौन किस मामले में है बेस्ट. 

डाइमेंशन कंपेरिजन 

दोनों स्कूटर काफी स्पोर्टी दिखाई देते हैं. होंडा डियो 125 की लंबाई 1,830mm, ऊंचाई 1,172 mm, चौड़ाई 707 mm, व्हीलबेस 1,260 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 171 mm है. जबकि टीवीएस एनटॉर्क की लंबाई 1,861 mm, ऊंचाई 1,164 mm, चौड़ाई 710 mm, व्हीलबेस 1,285 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm है.

इंजन कंपेरिजन

डिओ 125 में एक 124cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.16 bhp की पॉवर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि Ntorq में एक 124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो दो स्टेट ऑफ ट्यून में उपलब्ध है. इसमें 9.25 बीएचपी और 10.5 एनएम टॉर्क या 10.06 बीएचपी और 10.8 एनएम टॉर्क का विकल्प मिलता है. दोनों इंजनों को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

फीचर्स कंपेरिजन

फीचर्स के मामले में टीवीएस एनटॉर्क स्पष्ट रूप से होंडा डियो 125 से आगे है. एनटॉर्क रेस एडिशन में एलईडी डीआरएल, स्वचालित हेडलैंप, जीपीएस नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसके XT ट्रिम में वॉयस असिस्ट भी मिलता है. 

होंडा डियो 125 में एक स्मार्ट की मिलता है, जिससे बिना फिजिकल की के बिना वाहन को लॉक और अनलॉक करने के साथ इग्निशन को भी चालू किया जा सकता है. इसमें एक एसीजी स्टार्टर भी मिलता है जो इनएक्टिव स्टार्ट/स्टॉप को सपोर्ट करता है. दोनों स्कूटरों में इंजन इम्मोबिलाइज़र और लास्ट पार्क लोकेशन असिस्ट भी मिलता है.

प्राइस कंपेरिजन 

टीवीएस एनटॉर्क 125 छह वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 87,023 रुपये से 1.08 लाख रुपये के बीच है, जबकि होंडा डियो 125 केवल दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 86,160 रुपये से 94,060 रुपये के बीच है. 

निष्कर्ष 

टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा डियो 125 की तुलना में अधिक वेरिएंट, फीचर्स और प्राइस के विकल्प के साथ आता है. यह डियो 125 की तुलना में अधिक परफॉर्मेंस भी देता है. हालांकि होंडा के इंजन और ब्रांडिंग की विश्वसनीयता अधिक है.

यह भी पढ़ें :- अब 100 प्रतिशत ऑनरोड फाइनेंस पर उपलब्ध हैं एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या है पूरी स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget