एक्सप्लोरर

Hero Super Splendor और Hero Splendor Plus में कौन है बेस्ट? यहां जानें

Hero Splendor Plus or Hero Super Splendor: हीरो की स्पलेंडर बाइक मोस्ट पॉपुलर ब्रांड में से एक है. इस बाइक के कई मॉडल मार्केट में हैं. हीरो स्पलेंडर प्लस और हीरो सुपर स्पलेंडर दोनों ही दमदार मॉडल हैं.

Hero Motorcycle Difference: देश में मोटरसाइकिल को लेकर हर उम्र के लोगों में एक अलग ही क्रेज नजर आता है. नई बाइक की लॉन्चिंग से लेकर पुराने मॉडल्स की डिजाइन और कीमत के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. भारतीय मार्केट में टू-व्हीलर्स की काफी डिमांड है. वहीं हीरो की बाइक्स को भी लोग काफी पसंद करते हैं. हीरो स्पलेंडर प्लस और हीरो सुपर स्पलेंडर दोनों शानदार मोटरसाइकिल हैं.

हीरो की इन दोनों बाइक में काफी समानताएं नजर आती हैं, जिसकी वजह से बाइक खरीदते वक्त लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. इन दोनों मॉडल्स की कॉस्ट, पावर और इंजन कैपिसिटी भी काफी कुछ एक-जैसी है. तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में से किस मोटरसाइकिल को खरीदा जा सकता है.

हीरो स्पलेंडर प्लस का पावरट्रेन

हीरो स्पलेंडर प्लस में 97.2 cc का इंजन लगा है, जो कि 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है, जिससे 7.91 bhp की पावर मिलती है और 8.05 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. ये बाइक 65 kmpl से 81 kmpl के बीच का माइलेज देती है. इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक लगे हैं. हीरो की इस बाइक के टैंक की फ्यूल कैपिसिटी 9.8 लीटर है. हीरो स्पलेंडर प्लस की एक्स-शोरूम प्राइस 75,441 रुपये से शुरू है और 78,286 रुपये तक जाती है.


Hero Super Splendor और Hero Splendor Plus में कौन है बेस्ट? यहां जानें

हीरो सुपर स्पलेंडर का पावरट्रेन

हीरो सुपर स्पलेंडर 55 kmpl का माइलेज देती है. इस बाइक में 124.7 cc का इंजन लगा है, जिससे 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन जुड़ा है. इस बाइक के इंजन से 10.72 bhp की पावर मिलती है और 10.6 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक में भी हीरो स्पलेंडर प्लस की तरह ड्रम ब्रेक लगे हैं. हीरो स्पलेंडर प्लस की तुलना में हीरो सुपर स्पलेंडर के टैंक की फ्यूल कैपिसिटी ज्यादा है. इस बाइक की फ्यूल कैपेसिटी 12 लीटर है. हीरो सुपर स्पलेंडर की एक्स-शोरूम प्राइस 80,848 रुपये से शुरू होकर 84,748 रुपये तक जाती है.


Hero Super Splendor और Hero Splendor Plus में कौन है बेस्ट? यहां जानें

हीरो स्पलेंडर प्लस और हीरो सुपर स्पलेंडर में क्या है अंतर?

हीरो स्पलेंडर प्लस अपने बेसिक डिजाइन के चलते काफी पॉपुलर है. इस बाइक में अलॉय व्हील्स लगे हैं और बाइक चलाने के लिए इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्टर का फीचर दिया है. इस बाइक में डुअल-पॉड ऑल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगा है. इसके साथ ही फ्यूल गॉज, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर भी दिया गया है.

वहीं, हीरो सुपर स्पलेंडर की बात करें, तो इस बाइक में साधारण से फीचर्स ही शामिल हैं. इस बाइक में ब्लैक अलॉय व्हील्स लगे हैं. USB चार्जर का फीचर भी इस बाइक में दिया गया है. हीरो की इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक इलेक्ट्रिक स्टार्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ का फीचर भी इस बाइक में है. हीरो सुपर स्पलेंडर की तुलना में हीरो स्पलेंडर प्लस ज्यादा माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें

Range Rover Pune Plant: अब भारत में बनेगी Range Rover, क्या घट जाएगी गाड़ी की कीमत?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget