एक्सप्लोरर

Car Brake Fail: अगर फेल हो जाये कार का ब्रेक तो घबराएं नहीं, बस करें ये काम

अगर अभी कार चलाते हैं या सीख रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है. हम आपको कार ब्रेक फेल होने से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स बताने वाले हैं. जानें, अगर आपकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाये तो क्या करें?

What to Do If Your Brakes Fail: ज्यादातर लोगों को कार चलाना पसंद होता हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें कार चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है. कार ड्राइविंग करते समय हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है, थोड़ी सी भी सावधानी हटी तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि कार ब्रेक फेल होने के कारण एक्सीडेंट हो गया. ऐसे में अगर आप भी कार चला रहे हैं और अचानक तेज रफ्तार में चलती कार का ब्रेक फेल हो जाता है या फिर ब्रेक ही सही से काम नहीं करता है तो आपको घबराना नहीं है, ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. इस सिचुएशन में दिमाग को शांत रखना चाहिए और और ये कुछ जरूरी टिप्स हैं जिन्हें अपनाना चाहिये.

कार को ऐसे करें कंट्रोल 

अगर तेज रफ्तार चलती कार में ब्रेक नहीं लग रहा है तो आपको बिल्कुल शांत रहना चाहिए और गाड़ी की स्पीड कम करने की कोशिश करना चाहिए. स्पीड कम करने के लिए कार के गियर को धीरे-धीरे डाउन करें और पहले गियर तक ले आएं, इस दौरान ब्रेक को भी लगातार दबाते रहें, क्योंकि ऐसा करने से ब्रेक के फिर से काम करने की संभावना बढ़ जाती है. 

लाइट और हॉर्न का करें प्रयोग

कार का ब्रेक फेल होने होने पर कार की हैजार्ड लाइट्स को तुरंत ऑन कर लें. इसे ऑन करने से आपके आसपास चल रही गाड़ियों में बैठे लोगों को आपकी कार के खराब होने और खतरे का संकेत मिल जाएगा. साथ ही हॉर्न को भी लगातार बजाते रहें. 

भूलकर भी न करें रिवर्स गियर का इस्तेमाल

गाड़ी की स्पीड कम करने के लिए भूलकर भी रिवर्स गियर का प्रयोग बिल्कुल भी न करें, इससे दुर्घटना हो सकती है. इसके अलावा अपनी कार के एसी को भी फुल कर लें, जिससे इंजन पर अधिक दबाव पड़े और सायद कार की स्पीड कुछ कम हो जाए.  

हैंडब्रेक का करें प्रयोग 

यदि आपके कार की स्पीड 40 किमी प्रति घंटा के करीब आ जाती है तो ऐसे में गाड़ी को हैंडब्रेक का प्रयोग करके रोक सकते हैं. लेकिन इस बात को हमेशा याद रखें ज्यादा स्पीड होने पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल न करें, साथ ही इसके प्रयोग से पहले यह जरूर देख लें कि पीछे कोई गाड़ी न आ रही हो. अगर आपको आसपास रेत या मिट्टी का ढेर दिख रहा हो तो गाड़ी को उसपर भी चढ़ा सकते हैं, जिससे गाड़ी रुक जाएगी.

यह भी पढ़ें :- एमजी तैयार कर रही है बाओजुन येप इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानिए किन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget