एक्सप्लोरर

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

जनवरी के अंत में पेश होने वाली महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में नए ड्रॉप-डाउन एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के साथ एक बिल्कुल नया फ्रंट और रियर-एंड मिलेगा.

SUVs in January 2024: 2024 के पहले महीने में कई नई कारें बाजार में आने वाली हैं. जिसमें सबसे पहले मर्सिडीज-बेंज नई जीएलएस फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी, जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी 300 और किआ सोनेट को लॉन्च किया जाएगा. हुंडई क्रेटा को भी मिड-लाइफसाइकल अपडेट मिलेगा. आइए जानते हैं इस महीने होने वाले सभी नए कार लॉन्च के बारे में.

मर्सिडीज-बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट

यह कार भारत में 8 जनवरी को लॉन्च होगी. नए जीएलएस एसयूवी के ग्रिल में चार नए होराइजेंटल लाउवर मिलते हैं जिन्हें सिल्वर शैडो फिनिश में पेश किया गया है. इसमें एक्सटीरियर की तुलना में इंटीरियर में ज्यादा अपडेट हैं; सबसे बड़ा अपग्रेडेड एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम है. अन्य बदलावों में शाइनिंग ब्राउन लाइम वुड ट्रिम में नई अपहोल्स ट्री, एक 360-डिग्री कैमरा और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं. 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4मैटिक AWD सिस्टम के साथ इसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की संभावना है.

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

हुंडई 16 जनवरी को भारत-स्पेक क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश करेगी. इसमें अंदर और बाहर दोनों जगह बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसका डिजाइन ग्लोबल मॉडल पैलिसेडे से इंस्पायर्ड है. इसमें री डिजाइंड ग्रिल, नए वर्टिकल स्प्लिट प्रोजेक्टर हेडलैंप और होराइजेंटल एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप मिलेंगे. इसमें एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा और अपडेटेड 10.25-इंच इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें मौजूदा इंजन अलावा, 160hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन शामिल किया जाएगा.

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट

सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग पहले से ही जारी है और इसे जनवरी मिड में लॉन्च किया जाएगा. इसके पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें लेवल 1 एडीएएस, एक नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ अन्य नए फीचर्स मिलेंगे. उम्मीद है कि किआ सोनेट फेसलिफ्ट की कीमतें भी मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होंगी.

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

जनवरी के अंत में पेश होने वाली महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में नए ड्रॉप-डाउन एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के साथ एक बिल्कुल नया फ्रंट और रियर-एंड मिलेगा. महिंद्रा इसे और ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए इंटीरियर में भी बदलाव करेगी और इसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की संभावना है. इसके इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

महिंद्रा XUV 400 EV फेसलिफ्ट

महिंद्रा ने लॉन्च के एक साल के भीतर ही XUV400 में कई छोटे-छोटे अपडेट किए हैं, फिर भी यह कंपनी के लिए धीमी गति से बिकने वाला मॉडल बना हुआ है. जनवरी के अंत में पेश होने वाले अपकमिंग फेसलिफ्ट अपडेट में इसके केबिन और फीचर्स में ज्यादा सुधार मिलने की उम्मीद है. इसमें 10.25-इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगी जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगी. साथ ही नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा. इसमें बाहरी अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है.

New SUVs in 2024: इस जनवरी में लॉन्च होंगी ये 5 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

यह भी पढ़ें :- इस साल एक्सयूवी 400 लाइन-अप में नये वेरिएंट्स शामिल करेगी महिंद्रा, जानिए किन खूबियों से होगी लैस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget