एक्सप्लोरर

Two-wheeler: सुरक्षा से अब नहीं होगा समझौता, खराब हेलमेट की बिक्री पर सरकार लेगी कड़ा एक्शन

Government Action on Faulty Helmets: भारत सरकार फेक ISI मार्क के हेलमेट बनाने वालों और बेचने वालों के खिलाफ एक्शन लेने वाली है. ये फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Central Government Action Plan: लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने खराब हेलमेट की बिक्री पर एक्शन लेने का प्लान बनाया है. देशभर में हो पहिया वाहनों की खूब डिमांड है. वहीं टू-व्हीलर चलाते वक्त सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है.

अब सरकार घटिया क्लालिटी के हेलमेट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है. वहीं सरकार के इस फैसले का टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया है.

सड़क दुर्घटना पर लगेगी लगाम

भारत सरकार ने ये फैसला देशभर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया है. द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्र सरकार ने इस संबंध में राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस पत्र के माध्यम से सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को खराब हेलमेट बेचने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं.

हेलमेट के लिए जरूरी है ISI रजिस्ट्रेशन

ISI रजिस्ट्रेशन वाले हेलमेट को ही बाजार में बेचने की अनुमति है. वहीं कई लोग हेलमेट पर फेक ISI का मार्क लगाकर मार्केट में बेच रहे हैं. सरकार ने ऐसे ही लोगों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं. देशभर में बिना BIS सर्टिफिकेट के ही लोग खराब क्वालिटी के हेलमेट बेच रहे हैं.

ISI का मार्क देश में बनने वाले औद्योगिक उत्पादों को दिया जाता है. इससे लोगों को जानकारी मिलती है कि इस उत्पाद को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS सर्टिफिकेट) द्वारा स्वीकृति दी गई है.

टू-व्हीलर हेलमेट एसोसिएशन ने किया समर्थन

टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा कि 'बीआईएस मार्क के बिना वस्तुओं का निर्माण, बिक्री और भंडारण निषिद्ध है और यह एक अपराध है.'

ट्रैफिक रूल्स का करें पालन

देश में दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाना एक नियम के रूप में है. इसके साथ ही टू-व्हीलर पर केवल दो लोगों के ही बैठने की अनुमति है. इन नियमों को न मानने की स्थति में और ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने की स्थिति में बाइक सवार लोगों का चालान भी काटा जाता है.

ये भी पढ़ें

Curvv vs Creta: टॉप सेलिंग कार हुंडई क्रेटा या नई नवेली टाटा कर्व, दोनों गाड़ियों में कौन है बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget