एक्सप्लोरर

Coronavirus impact: अब TVS ने दो दिन के लिए बंद किया अपना प्लांट

कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए TVS मोटर ने अपना प्लान दो दिन के लिए बंद कर दिया है. इतना ही नहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मना कर दिया है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनियां को अपनी चपेट में ले लिया है. इस महामारी के चलते देश की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS मोटर ने अपने प्लांट को दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है. कंपनी के द्वारा जारी किये गये एक बयान के मुताबिक 23 मार्च 2020 से दो दिन के लिए प्लांट बंद रखा जाएगा.

पिछले हफ्ते कंपनी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा था. इतना ही नहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मना कर दिया है. साथ ही कंपनी ने पहले से ही अपने कर्मचारियों के लिए एक एमरजेंसी नंबर स्थापित किया है, जो कि कोरोना वायरस की जानकारी के लिए 24 घंटे  उपलब्ध होगा.

हीरो मोटोकॉर्प ने 31 मार्च तक प्लांट को किया बंद

हीरो मोटोकॉर्प ने भी 31 मार्च तक दुनियाभर में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बंद किया है. खास बात यह ही कि कंपनी ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को महीना खत्म होने से पहले ही वेतन दे रही है, और यह काफी सराहनीय है.

टाटा ने भी बंद किया अपना प्लांट

हाल ही में टाटा मोटर्स ने पुणे प्लांट से उत्पादन बंद करने का फैसला किया था. भारत की सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पर भी कोरोना वायरस की मार पड़ रही है. कंपनी ने पुणे प्लांट को बंद करने का फैसला किया है. टाटा मोटर्स ने कहा कि कंपनी अपनी उत्पादन गतिविधियों को रोक देगी. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुनटेर बुटशेक ने आगे बताया कि 31 मार्च तक प्लांट में बंदी रहेगा. उन्होंने कहा कि जहां-जहां कंपनी के दफ्तर और प्लांट हैं, वहां हालात पर नजर रहेगी. वहीं मारुति ने भी अपना प्लांट बंद करने का निर्णय लिया था.

 टोयोटा ने भी बंद किया प्लांट

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कुछ और भी कदम उठाएं हैं. बता दें कि कर्नाटक सरकार के सभी कंपनियों का आदेश दिया है कि वह 50 प्रतिशत कर्मचारियों से घर से काम कराएं. साथ ही लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें. इसके तहत कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीकेएम ने घोषणा की कि वह कर्नाटक के बिदादी इलाके में स्थित अपने प्लांट को कुछ दिनों के लिए बंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 

नई Hyundai i20 आ रही है 5 बड़े बदलावों के साथ, मारुति की इस कार से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget