एक्सप्लोरर

नई Hyundai i20 आ रही है 5 बड़े बदलावों के साथ, मारुति की इस कार से होगा मुकाबला

क्रेटा के लॉन्च के बाद अब हुंडई मोटर इंडिया लेकर आ रही है अपनी नई प्रीमियम हैच बैक कार आई 20 का नया अवतार.

नई दिल्ली: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में कंपनी नई SUV, क्रेटा को लॉन्च किया था. लेकिन अब कंपनी अपनी अगली कार को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है, जी हां हम बात कर रहे हैं कंपनी की नई आई 20 के बारे में... इस बार इसमें कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

डिजाइन होगा शार्प

नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED  हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं.  इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा. नई आई 20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे.

साइज़ में बदलाव

नई आई20  की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

लेटेस्ट फीचर्स

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

BS6 इंजन

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

सेफ्टी फीचर्स

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है, और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, नई आई 20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई 20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा.

यह भी पढ़ें 

Hero Xtreme 160R वेबसाइट पर हुई लिस्ट, 160cc सेगमेंट में होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget