एक्सप्लोरर

EV टू-व्हीलर मार्केट में TVS का दबदबा, Ola Electric ने बनाई टॉप-5 में जगह, देखें पूरी लिस्ट

मार्च 2026 भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के लिए एक ऐतिहासिक महीना रहा है. TVS ने नंबर-1 बनकर अपनी ताकत दिखाई, वहीं Ola Electric की वापसी भी खास रही. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और मार्च 2026 इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है. इस महीने कुल 1.91 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स की बिक्री हुई, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. अगर इसे रोजाना के हिसाब से देखें तो हर दिन करीब 6,159 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि लोग अब तेजी से पेट्रोल-डीजल से हटकर इलेक्ट्रिक विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं. पिछले साल मार्च 2025 की तुलना में इस साल 45 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. आइए विस्तार से जानते हैं.

TVS Motor Company बनी नंबर-1

मार्च 2026 में TVS Motor Company ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर पहला स्थान हासिल किया. कंपनी ने इस महीने कुल 49,453 यूनिट्स की बिक्री की, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा आंकड़ा है. TVS के iQube और Orbiter जैसे मॉडल्स को ग्राहकों ने काफी पसंद किया है. इन स्कूटर्स की पॉपुलेरिटी का कारण उनका दमदार प्रदर्शन, अच्छा रेंज और मजबूत ब्रांड वैल्यू है. TVS ने लगातार अपने प्रोडक्ट्स में सुधार किया है, जिसका फायदा उसे बिक्री में साफ नजर आ रहा है.

Bajaj और Ather Energy की मजबूत पकड़

दूसरे नंबर पर Bajaj Auto रही, जिसने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 46,246 यूनिट्स बेचीं. ये पिछले साल के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा है. Bajaj के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और ये दिखाता है कि चेतक स्कूटर बाजार में मजबूत स्थिति बना चुका है. तीसरे नंबर पर Ather Energy रही, जिसने 35,688 स्कूटर बेचे. कंपनी के Rizta और 450 सीरीज मॉडल्स को ग्राहकों ने काफी पसंद किया. Ather के लिए यह महीना अब तक का सबसे सफल महीना रहा, जिससे कंपनी की पकड़ और मजबूत हुई है.

Hero Vida की शानदार ग्रोथ और Ola Electric की वापसी

Hero MotoCorp की Vida ने भी इस महीने शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने मार्च 2026 में 21,434 स्कूटर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 128 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं Ola Electric ने 10,117 स्कूटर बेचकर टॉप-5 में अपनी वापसी की है. फरवरी में कंपनी इस लिस्ट से बाहर हो गई थी, लेकिन मार्च में उसने फिर से अपनी जगह बना ली. यह वापसी कंपनी के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

बढ़ती मांग से बदल रहा बाजार

बता दें कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग से साफ पता चल रहा कि भारत में ऑटो सेक्टर तेजी से बदल रहा है. लोग अब सस्ती, आसान और बेहतर विकल्प चुन रहे हैं. आने वाले समय में यह बाजार और तेजी से बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget