एक्सप्लोरर

Traffic Rules: फोटो क्लिक होने से कैसे कटता है चालान, बचने का क्या है तरीका?

Traffic Rules Safety Tips: कार, बाइक या अन्य कोई भी वाहन चलाने के लिए देश में यातायात के नियम हैं. वहीं इन नियमों का पालन नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है.

Traffic Rules Violation Precaution: कोई भी वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है. लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पकड़ा जाता है, तो उसका ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत ही चालान काट दिया जाता है. आज के समय में इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को व्यक्ति को रोकने की जरूरत भी नहीं है. केवल एक फोटो क्लिक करने से ही बाइक या कार में सवार व्यक्ति का चालान कट जाता है.

फोटो क्लिक हुआ नहीं, कि चालान कट गया

आज के समय में यातायात पुलिस ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले व्यक्ति के वाहन का अपने मोबाइल से फोटो क्लिक कर लेती है और उस व्यक्ति के वाहन पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मैसेज भेज देती है. मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ ही व्यक्ति को चालान कटने की जानकारी मिल जाती है.

ऑटोमेटिक भी कट जाता है चालान

नई टेक्नोलॉजी और सुविधाओं का प्रयोग करते हुए कई नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर NHAI ने सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग किया हुआ है. किसी भी व्यक्ति के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वो घटना कैमरे में कैद हो जाती है और ऑटोमेटिक ही चालान कट जाता है.

हाल ही में इसका एक उदाहरण सामने आया, जिसमें भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का चालान कटने की खबर सामने आई. इस नई टेक्नोलॉजी के जरिए ही चिराग पासवान की गाड़ी का भी चालान कट चुका है. केंद्रीय मंत्री अपनी गाड़ी से हाजीपुर से चंपारण जा रहे थे, तभी ओवर स्पीडिंग के चलते परिवहन विभाग की ओर से चिराग पासवान की गाड़ी का चालान काटा गया.

क्या है इन चालानों से बचने का तरीका?

अपनी कार या बाइक को चालान कटने से बचाने का केवल एक ही तरीक है कि गाड़ी चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें. टू-व्हीलर चलाते वक्त दोनों बाइक या स्कूटर व्यक्तियों को हेलमेट पहनना चाहिए. वहीं कार ड्राइवर और उसके साथ बैठे व्यक्ति को सीट-बैल्ट जरूर पहननी चाहिए. वहीं सड़क किनारे लगे सभी यातायात के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर चालान के कटने का कोई खतरा नहीं रहता है.

ये भी पढ़ें

लाल और काले रंग की इस कार में क्या है खास? स्कोडा ने पेश किया Monte Carlo एडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget