एक्सप्लोरर

कार का रंग बदलने पर आपको देना पड़ सकता है मोटा जुर्माना, जानें क्या कहते हैं नियम?

Car Changing Rules: अपनी कार में मॉडिफिकेशन करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि कार के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए. आइए इसकी डिटेल जानते हैं.

Vehicle Color Change Rules: भारत में कारों के मोडिफिकेशन को लेकर सख्त कानून बनाया गया है. आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अगर आप अपनी गाड़ी का रंग बदलते हैं तो इसे कानूनी रूप से RTO में रजिस्टर कराना जरूरी होता है. भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, कार के रंग को बदलने के लिए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में अपडेट होना अनिवार्य है.

अगर आप बिना कोई जानकारी दिए कार का रंग बदल देते हैं और इसे अपडेट नहीं करते तो आपको इसके लिए आपको बड़ा जुर्माना देना पड़ सकता हैअगर आप अपनी कार के मूल रंग को बदलना चाहते हैं और किसी और कलर में पेंट करवा देते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि कार की आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में बदलाव करें. इसके साथ ही जब आप आरटीओ को सूचित करते हैं तो वो आपकी कार के नए रंग को आरसी में दर्ज करेगा.

किस स्थिति में लग सकता है भारी जुर्माना? 

कानूनी रूप से यह प्रोसेस कार के नए रंग को मान्यता देता है. एक चीज आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अगर आप बिना आरटीओ को सूचित किए रंग बदलते हैं और पुलिस चेकिंग के दौरान ये चीज पकड़ लेती है तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि आपकी कार जब्त कर ली जाए. 

अगर आप कार में कोई ऐसा बदलाव करवाना चाह रहे हैं, जिससे कार का मूल स्वरूप बदल जाए तो ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के RTO कार्यालय में जाकर इस बदलाव के लिए कुछ फीस देनी होगी और उसे कार की RC में दर्ज करवाना होगा.  

इस बात का ध्यान रखना जरूरी

अपनी कार में मॉडिफिकेशन करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि कार के मूल स्वरूप में कोई बदलाव न हो रहा हो. जैसे अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स बदलवाना चाहते हैं, तो आप बदलवा सकते हैं. लेकिन नए टायर्स का गाड़ी के टॉप मॉडल से मैच करना बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसे टायर्स डलवा लेते हैं जो उस वाहन के मॉडल से फिट नहीं होते तो उसे गैर कानूनी माना जायेगा. 

यह भी पढ़ें:-

Cristiano Ronaldo के कलेक्शन में शामिल हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
Car Price Hike August 2026: मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget