एक्सप्लोरर

कितनी सैलरी पर आप खरीद सकते हैं Toyota Innova Crysta? EMI से डाउन पेमेंट तक यहां जान लें सब

Toyota Innova Crysta on EMI: दिल्ली में अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को 4 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इसके लिए आपको बैंक से करीब 19 लाख 75 हजार रुपये का लोन लेना होगा.

Toyota Innova Crysta MPV: इंडियन मार्केट में मौजूद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एक पॉपुलर एमपीवी है. जोकि काफी आरामदायक और शानदार केबिन के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही फीचर्स और माइलेज के मामले में भी ये कार जबरदस्त है. अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम यहां आपके लिए लोन प्लान और ईएमआई के पूरी जानकारी लेकर आए हैं. इसके साथ ही आपको इस बात की जानकारी भी हो जाएगी कि आपको कितनी सैलरी पर इस कार को खरीदना चाहिए. 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.55 लाख रुपये तक जाती है. इसके बेस वेरिएंट की नई दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 23.75 लाख रुपये के करीब है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑन-रोड कीमत शहर-दर-शहर अलग-अलग हो सकती है. 

हर महीने देनी होगी कितने रुपये की किस्त? 

दिल्ली में अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को 4 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इसके लिए आपको बैंक से करीब 19 लाख 75 हजार रुपये का लोन मिलेगा. अगर आप यह लोन 5 सालों के लिए ले रहे हैं तो आपको 5 सालों के लिए 9.8% की ब्याज दर से इसे चुकाना होगा. इस तरह आपको हर महीने 42 हजार रुपये की किस्त चुकानी होगी. एक बात ध्यान देने वाली यह है कि ब्याज दर पूरी तरह आपके क्रेडिट स्कोर पर तय की जाती है. 

अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो सलाह यही है कि 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी होने पर ही इस कार को खरीदें. 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में लगे एलईडी हेडलैम्प्स गाड़ी को शानदार लुक देते हैं. इनोवा क्रिस्टा में 20.32 सेंटीमीटर डिस्प्ले लगा है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है. इससे आप अपने मोबाइल फोन को कार के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं.

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के G और GX वेरिएंट में 3 एयरबैग का फीचर दिया गया है. वहीं इसके  VX और ZX वेरिएंट में 7 एयरबैग का फीचर दिया गया है. टोयोटा के नए वेरिएंट में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग्स दिए गए हैं

यह भी पढ़ें:-

Maruti की कौन सी किफायती कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले जान लें यह बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget