एक्सप्लोरर

Maruti की कौन सी किफायती कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले जान लें यह बात

जब भी आप कोई नई कार खरीदते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी होता है कि यह कार कितना माइलेज देती है. यहां हम आपको मारुति की कुछ किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं जो अच्छा माइलेज देती हैं.

Maruti Suzuki Affordable Cars: मारुति सुजुकी की कारें किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज देने के चलते खूब पसंद की जाती हैं. अगर आप इस दिवाली मारुति की कोई किफायती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको 3 कारों के ऑप्शन बताने जा रहे हैं जोकि अच्छा माइलेज देती हैं. ऐसे में आप खुद ही डिसाइड कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी कार खरीदना उचित है. 

Maruti Alto k10

इंडियन मार्केट में अगर कोई सस्ती कार मानी जाती है तो वो मारुति ऑल्टो K10 है. ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है और 5.96 लाख रुपये के बीच है. माइलेज की बात की जाए तो Alto K10 का पेट्रोल वेरिएंट 24.39 से 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33.40 से 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 66 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. इस कार में सीएनजी का भी विकल्प मिल जाता है. 

Maruti Suzuki WagonR 

मारुति सुजुकी वैगनआर में कंपनी ने 998 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 55.92 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इस कार में मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल जाता है. कंपनी के अनुसार ये कार आपको करीब 23 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है. साथ ही इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है.

मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होकर 7.33 लाख रुपये तक जाती है. साथ ही बाजार में यह कार हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस, टाटा टियागो और रेनो क्विड जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

Maruti Suzuki Celerio

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Tata Nexon या Curvv, सरकार किस गाड़ी पर लगा रही ज्यादा टैक्स, किसमें है आपका फायदा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget