एक्सप्लोरर

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक पेश करेगी टॉर्क मोटर्स, इस रेंज में पहले से मौजूद हैं ये विकल्प

Electric Bike: टॉर्क क्राटोस आर बाइक का मुकाबला करने के लिए रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक, ओबेन रोरर इलेक्ट्रिक बाइक, कबीरा मोबिलिटी और अर्थ एनर्जी ईवी इवॉल्व आर जैसी बाइक पहले से मौजूद हैं.

Auto Expo: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी टॉर्क मोटर्स अपनी बाइक के अपडेटेड वेरिएंट को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी. जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपनी टॉर्क क्राटोस R के डिजाइन में बदलाव कर, इसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है. इस बाइक में और क्या कुछ खास हो सकता है. इसके बारे में हम आगे जानकारी देने जा रहे हैं.

लुक
कंपनी टॉर्क क्राटोस आर इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन को अपडेट कर, इसे स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार कर सकती है. जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी दिखेगा. इसमें वाटरप्रूफ एल्यूमीनियम-सील में बैटरी पैक, स्टेप-अप सीट और एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप के अलावा, इसमें ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा.

पावर पैक
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4 kWh के बैटरी पैक के साथ 9kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जायेगी. जो 12 hp की पावर और 38 Nm का टॉर्क देने में में सक्षम होगी. इसकी टॉप-स्पीड लगभग 105 kmph तक की हो सकती है. इस बाइक में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है, जिससे बाइक को एक घंटे में लगभग 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

फीचर्स
इस बाइक में एडवांस्ड फीचर्स जैसे, दुर्घटना होने की संभावना होने पर अलर्ट टोन, फाइंड माई व्हीकल, जियो-फेंसिंग, मोटर वॉक असिस्ट, ट्रैक मोड, ट्रैक एनालिटिक्स, स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर देखने को मिल सकते हैं. सस्पेंशन की बात करें तो, इस बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक यूनिट का प्रयोग किया जा सकता है.

कीमत
इस बाइक की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, इसकी मौजूदा कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ऊपर ही होगी.

अन्य विकल्प
टॉर्क क्राटोस आर बाइक का मुकाबला करने के लिए पहले से ही कुछ विकल्प मौजूद हैं. जिनमें रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक, ओबेन रोरर इलेक्ट्रिक बाइक, कबीरा मोबिलिटी और अर्थ एनर्जी ईवी इवॉल्व आर जैसी बाइक हैं.

यह भी पढ़ें-

Auto Expo 2023 India: ऑटो एक्सपो में देखने को मिल सकती हैं ये कांसेप्ट कारें, जानें इनमें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget