एक्सप्लोरर

ये हैं 5 लाख से भी कम की टॉप 5 कारें, फेस्टिवल सीज़न में इन कारों पर भी डिस्काउंट

अगर आप कम बजट की कार खरीदना चाहते हैं या अपनी पुरानी कार बदलकर नयी कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो देरी मत कीजिये. कार मार्केट में फेस्टिवल सीजन पर अच्छा खासा डिस्काउंट चल रहा है जिससे आपको कार और भी कम कीमत पर मिल जायेगा. देखिये टॉप 5 कारें जिनकी कीमत 5 लाख से भी कम है.

अगर कम बजट में कार लेना चाहते हैं तो इस वक्त मार्केट में आपको कई ऐसी कारें मिल जायेगी जिनकी कीमत 5 लाख से कम है. अच्छी बात ये है कि इन कारों पर फेस्टिवल सीज़न में अच्छा डिस्काउंट और मिल रहा है. कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिये कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा दूसरे ऑफर्स भी दे रही हैं ऐसे में इस वक्त कार लेने में फायदा ही फायदा है

Maruti S-Presso

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी की कारें हमेशा मिडिल क्लास की फेवरेट रही हैं. सबसे कॉम्पैक्ट एसयूवी के मार्केट में भी मारुति सुज़ुकी की एस प्रेसो कार अच्छी खासी पॉपुलर है. माइक्रो एसयूवी की केटेगरी में आने वाली इस कार में  998cc का 3 सिलेंडर K10B पेट्रोल इंजन है. इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन है.  एस प्रेसो 22 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार की कीमत 3.7 लाख रुपये से शुरु है. एस प्रेसो कार पर फेस्टिवल सीज़न में करीब 48 हजार का डिस्काउंट चल रहा है. इस कार पर 23 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है

Maruti Suzuki Alto 

मारुति सुज़ुकी की ऑल्टो कार आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाली सबसे सस्ती कार है जो ग्राहकों को पसंद आती है. ऑल्टो में 796cc का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है. इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है. माइलेज की बात करें तो ऑल्टो कार 1 लीटर पेट्रोल में  22 किलोमीटर तक का माइलेज दे देती है. इस कार में सीएनजी मॉडल भी है और उसका माइलेज 30 किलोमीटर से ज्यादा आता है. ऑल्टो की कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरु है. इस कार पर 30 हजार तक के बेनिफिट मिल रहे हैं जिसमें 20 हजार का एक्सचेंज बोनस है. इसके अलावा 5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5 हजार के एडिशनल डिस्काउंट मिल रहे हैं

Hyundai Santro

हुंडई की स्माल सेगमेंट में सैंट्रो कार खूब पॉपुलर है. नयी सेंट्रो भी 5 लाख से कम की कार है. इस कार में 1086cc का इंजन है. अगर माइलेज की बात करें तो ये करीब 18 किलोमीटर का माइलेज देती है. सेंट्रो कार की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से शुरु है. इस कार पर फेस्टिवल सीज़न में करीब 45 हजार का डिस्काउंट है . सेंट्रो के अलग अलग मॉडल पर 25 हजार तक का का कैश डिस्काउंट मिल रहा है इसके अलावा 25 हजार का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. 5 हजार रुपये का डिस्काउंट सरकारी कर्मचारियों के लिये है.

Datsun Go 

5 लाख से कम के बजट में कार खरीदने के लिये डटसन गो का भी ऑप्शन है. डटसन गो  का इंजन 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है. ये कार में 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन  है. डटसन गो 1 लीटर फ्यूल में करीब 20 किलोमीटर का माइलेज देती है और इस कार की कीमत 4 लाख रुपये से शुरु है. इस कार पर करीब 55 हजार तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. डटसन गो खरीदने पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस , 7 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और करीब 7 हजार के दूसरे डिस्काउंट मिल रहे हैं.

Renault Kwid BS6

सस्ती कार लेना चाहते हैं तो रेनॉ की Kwid BS6 भी ले सकते हैं. इस कार में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर, पेट्रोल इंजन है. ये कार करीब 22 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. रेनॉ की Renault Kwid BS6 की कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरु है लाख रुपये है. इस कार पर फेस्टिवल सीजन में करीब 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें से 10 हजार का कैश डिस्काउंट और 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget