एक्सप्लोरर

गर्मी में लगती है वाहनों में सबसे ज्यादा आग! क्या करें जब लग जाए कार में आग

कार में आग लगने के कई कारण होते हैं, अगर कार में आग लग जाए तो क्या करें ? इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कार में आग लगती क्यों है.

नई दिल्ली: कारों में आग लगने की घटनाएं कोई नई बात नहीं है, अक्सर सुनने और देखने में आता है कि किसी की कार में आग लग गई. कार में आग लगने के सबसे ज्यादा मामले गर्मी के मौसम में ही आते हैं. लेकिन सवाल यह है कि कार में आग क्यों लगती है ? वो कौन से कारण होते हैं जिनकी वजह से कार आग की चपेट में आ जाती है? और यदि कार में आग लग जाए तो उस समय क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिए? इन सब सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में हम देने की कोशिश करेंगे.

इन वजहों से लगती है आग

आजकल कार बाजार में नई-नई कार एक्सेसरीज़ आ रही हैं. ओरिजिनल के साथ सस्ती और नकली कार एक्सेसरीज़ खूब बिक रही हैं, लोग पैसा बचाने चक्कर में नकली  सस्ती एक्सेसरीज़ को अपनी कार में अप्रशिक्षित मेकैनिक से फिट करवा लेते हैं. कई बार गलत वायरिंग से कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाती है.

नकली और सस्ती CNG किट बनती हैं आग लगने का कारण

पैसा बचाने के चक्कर में आज भी लोग नकली और सस्ती CNG किट अपनी कारों में खूब लगवा  रहे हैं, यह बेहद खतरनाक साबित होता है. जोकि  कार में आग लगने का बड़ा कारण बनती है.जब कार में लग जाती है आग तब क्या होता है ?

यदि किसी कार में आग लग जाती है तब कार में लगे इलेक्ट्रिकल यूनिट जाम हो जाते हैं. पावर विंडो, सीट बेल्ट और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी फेल हो जाते हैं, जिसकी वजह से  कार में बैठे लोगों को बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है.

ऐसे में क्या न करें

यदि आपको इस बात का अंदाजा लग रहा हों कि आपकी कार आग की चपेट में आ रही है तो तुरंत कार को साइड में लगा कर बाहर निकल जायें, क्योंकि जैसे-जैसे कार आग की चपेट में आती जाएगी उसके भीतर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने लग जायेगी जोकि बेहद खतरनाक साबित हो सकती है.

कार के बोनट को बिलकुल न खोलें यदि आपने ऐसा किया तो आग को ऑक्सिजन मिल जाएगी और आग ज्यादा फ़ैल जायेगी. यदि आपकी कार में अग्निशमन यंत्र है तो उससे आप कार की आग पर कण्ट्रोल कर सकते हैं.

क्या करें

हमेशा कार की सर्विस ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करानी चाइये, अक्सर देखने में आता है की लोग फ्री सर्विस के बाद लोकल जगह से कार की सर्विस कराते हैं ऐसे में कई बार अप्रशिक्षित मैकेनिक के हाथों से कार में गड़बड़ी हो जाती है जोकि खतरनाक साबित होती है. अपनी कार में एक फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने आग बुझाने में आप इसकी मदद ले सकें.

इसके अलावा अपनी कार में एक सीट बेल्ट क़टर साथ रखें ताकि जरूरत पड़ने पर एक्सीडेंट के दौरान फंसी हुई सीट बेल्ट को काटा जा सके. इतना ही नहीं कार में एक छोटा हथौड़ा भी रहें जि‍ससे कार का शीशा तोड़ने में मदद मिले. कार में कभी भी फालतू एक्सेसरीज़ न लगवाएं। ये आपकी कार की बैटरी पर ज्यादा लोड डालते हैं. जिसकी वजह से शार्ट-सर्किट के चांस ज्यादा रहते हैं.

यह भी पढ़ें 

नई कार खरीदने जा रहे हैं तो इन खास बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बेस्ट डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget