एक्सप्लोरर

MG Hector Plus को चुनौती देने बाजार में दस्तक देंगी ये शानदार SUV, जानिए कैसे हैं फीचर्स

भारत मे अगले साल तक तीन एसयूवी लॉन्च की जाएंगी. माना जा रहा है कि इन कारों का मुकाबला एमजी हैक्टर प्लस से होगा. इनमे 6 और 7 सीटर एसयूवी शामिल हैं.

पिछले कुछ समय से भारत में एसयूवी कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनियां एसयूवी कार के नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है. इस साल MG ने 6 सीटर एसयूवी Hector Plus लॉन्च की है. एमजी की ये कार इनोवा जैसी बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे रही है. वहीं अब जल्द ही भारत में एमजी को टक्कर देने के लिए नई एसयूवी दस्तक देने जा रही हैं. आइए जानते हैं इन कारों के बारे में.

नई Mahindra XUV500 कंपनी Mahindra XUV500 का नया मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस कार की टेस्टिंग के दौरान झलक देखी गई है. महिंद्रा की इस नई कार का लुक और इंटीरियर मौजूदा मॉडल से डिफरेंट होगा. न्यू-जेनरेशन XUV500 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसमें पेट्रोल इंजन 190bhp की पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा डीजल इंजन 180bhp की पावर देता है. दोनों इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि महिंद्रा की ये कार अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है.

Tata Gravitas टाटा मोटर्स की ग्रैविटस एसयूवी 6 सीटर और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च की जाएगी. इसकी लंबाई 4,661mm, चौड़ाई 1,894mm, ऊंचाई 1,786mm और वीलबेस 2,741mm है. इस कार में हैरियर वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 170bhp की पावर और 350Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जाएंगे. संभावना है कि टाटा ग्रैविटस को इस साल त्यौहारों के सीजन में लॉन्च किया जा सकता है.

​Hyundai Alcazar हुंडई की पॉप्युलर एसयूवी क्रेटा का 7-सीटर मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है. इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि इस कार को Hyundai Alcazar नाम से लॉन्च किया जाएगा. पांच सीट वाली क्रेटा के मुकाबले इसके 7-सीटर मॉडल का लुक अलग बताया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इस कार को 6 और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है. संभावना है कि इसमें हुंडई क्रेटा वाला इंजन दिया जाएगा. इनमें 1.5-लीटर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे. हुंडई की यह नई एसयूवी की अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

इस महीने Tata की इन कारों को सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका, ये कंपनी भी दे रही डिस्काउंट बलेनो से लेकर होंडा अमेज तक, ये हैं 8 लाख से कम बजट वाली शानदार कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget