एक्सप्लोरर

कार में दिखने लगें ये 5 संकेत, तो तुरंत कराएं गाड़ी की सर्विस

क्या आप अपनी कार की सर्विस समय पर करवाते हैं? अगर नहीं तो, इन 5 संकेतों के दिखने के बाद आपको तुरंत कार की सर्विस करा लेनी चाहिए.

कार खरीदना जितना मंहगा होता है कार का मेंटेनेंस उससे ज्यादा महंगा पड़ता है. कार खरीदते वक्त कंपनी उसका मेंटेनेंस शेड्यूल भी देती है. जिसमें कार की सर्विस से जुड़ी जानकारी दी गई होती है और आपको उसे फॉलो करना होता है. सही समय पर कार की सर्विस कराने से परफोर्मेंस और माइलेज दोनों पहले जैसा ही बना रहता है. अगर कार पुरानी हो गई है तो आपको सर्विस के साथ समय-समय पर उसका मेंटेनेंस भी करवाते रहना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो हर 6 महीने या 1 साल में कार की सर्विस करा लेनी चाहिए. अगर आपकी कार 10,000 किलोमीटर तक चल जाए तो भी सर्विस जरूरी हो जाती है. हालांकि इसके बाद भी कभी भी कोई परेशानी आ सकती है. आज हम आपको कार में आने वाली ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप ये समझ जाएं कि आपको तुरंत कार की सर्विस करवानी है. आइये जानते हैं.

1- ब्रेक में समस्या- वाहन में ब्रेकिंग सिस्टम की कितनी अहमियत होती है ये तो हम सभी जानते हैं. ब्रेक आपके वाहन के साथ-साथ आपकी सुरक्षा के लिए भी अहम है. ऐसे में कार चलाते वक्त अगर आपको ब्रेक पैड में कोई भी परेशानी महसूस हो. ब्रेक पैड थोड़े अटने लगे तो आपको तुरंत कार की सर्विस करानी चाहिए. एक समय के बाद वाहन के ब्रेक पैड उखड़ने लगते हैं इन्हें मेंटेन करना बहुत जरूरी है.

2- इंजन की वार्निंग लाइट- कार में इंजन लाइट जली दिखे तो समझ लें कि आपकी कार के इंजन में कोई प्रॉब्लम है. इसकी कोई भी वजह हो सकती है. ऐसे में आपको तुरंत सर्विस सेंटर पर जाकर कार का इंजन चेक कराना चाहिए.

3- पॉवर में कमी- आपको ड्राइविंग के वक्त कार में पॉवर की कमी लगे तो इसकी वजह कम इंजन कम्प्रेसन या जाम फ्यूल फिल्टर हो सकता है. ऐसे में कार की पॉवर में कमी से कार की फंक्शनिंग और सेफ्टी दोनों प्रभावित होती है. इसलिए बिना देरी किए आपको तुरंत कार को मेकैनिक को दिखाना चाहिए.

4- कार से लीकेज- कई बार ऐसा होता है कि आपके कार के नीचे पानी, इंजन आयल, कूलैंट या अन्य किसी चीज को गिरते हुए देखें। ऐसे में इसमें से कुछ भी दिखे तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। अगर कार शुरू हो तो इसे तुरंत इसे मेकैनिक के पास लेकर जायें।

5- कार से आवाज आए- अगर कार को स्टार्ट करते वक्त या चलाते समय कोई आवाज आए, तो पता लगाने की कोशिश करें कि आवाज कहां से आ रही है. कई बार ये आवाज आपके वाहन के लिए नुकसान वाली हो सकती है. ऐसे में बार-बार कार के आवाज करने पर तुरंत सर्विस सेंटर या किसी मैकेनिक को कार दिखा लेनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget